श्रीलंका में फिर बम धमाके, कोलंबो के पास ब्लास्ट, ईस्टर पर गई थी 359 की जान

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कोलंबो। श्रीलंका में अब तक के हुए सबसे बड़े आतंकी हमले को एक हफ्ता भी नहीं बीता है कि एक और धमाके की खबर है. गुरुवार सुबह श्रीलंका की राजधानी कोलंबो से 40 किमी. दूर बम धमाके की आवाज़ सुनाई दी. हालांकि, धमाका किस तरह का है इस पर अभी पुलिस का आधिकारिक बयान आना बाकी है।

आपको बता दें कि पिछले ही हफ्ते ईस्टर के मौके पर श्रीलंका में कई जगहों पर 8 धमाके हुए थे, तभी से वहां पर सुरक्षा बढ़ाई गई हैं. लेकिन अब एक बार फिर धमाके की खबर हैरान करने वाली है। बता दें कि आतंकी हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट (IS) ने ली है, जिसमें मरने वालों की संख्या 359 तक पहुंच गई है. जबकि घायलों की संख्या अब भी सैकड़ों में है।

अमेरिका की एजेंसी एफबीआई भी जांच में मदद कर रही है

श्रीलंका में हमले के बाद से सुरक्षा बढ़ाई गई है, अमेरिका की एजेंसी एफबीआई भी जांच में मदद कर रही है. अभी तक करीब 58 संदिग्धों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है और पूछताछ जारी है. पुलिस को लगातार संदिग्ध मोटरसाइकिल, फोन और सामान बरामद हो रहे हैं. बताया जा रहा है कि अभी भी कई संदिग्ध सामग्री से लैस देश में घूम रहे हैं।

वहीं, कोलंबो के होटल शांगरिला में हुए धमाके के पीछे नेशनल तौहीद जमात का हाथ बताया जा रहा है. जिसका मास्टरमाइंड ज़हरान हाशिम था. हाशिम ने ही होटल में घुस खुद को उड़ा लिया था. स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह डॉ. ज़ाकिर नाईक से प्रभावित था।

गौरतलब है कि श्रीलंका में आतंकी हमले से पहले भारत ने अलर्ट भेजा था. श्रीलंका के रक्षा मंत्री ने भी बुधवार को बयान दिया था कि भारत ने जो जानकारी भेजी थी, वह कभी हमारे प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे तक नहीं पहुंच पाईं. ये इनपुट राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना को मिला था, जिसपर उन्होंने जांच करने का भरोसा जताया था. लेकिन प्रधानमंत्री और रक्षा एजेंसियों को इनके बारे में सूचित नहीं किया।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *