एयर इंडिया का सर्वर डाउन, दुनिया भर में हजारों यात्री एयरपोर्ट पर घंटों हुए परेशान

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। इंडियन एयरलाइंस एयर इंडिया का सर्वर डाउन होने की वजह से कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स प्रभावित हुई और इसकी वजह से भारत और दुनियाभर में हजारों यात्री हवाई अड्डों में परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, अब सर्वर ठीक हो गया है और यात्रियों का चेक इन भी शुरू हो गया है।

एयर इंडिया के सीएमडी अश्वनी लोहानी ने कहा कि एयर इंडिया की यात्री सेवा प्रणाली, जिसे SITA द्वारा चलाया जाता है रखरखाव के लिए आज 3:30 से 4:30 तक रखा गया था। लेकिन यह सुबह 8:45 बजे तक डाउन रही, जो अब ठीक किया गया है। उन्होंने कहा है कि व्यवस्था को बहाल कर दिया गया है और दिन के दौरान हम फ्लाइट्स की देरी को देखेंगे।

एयर इंडिया के एक अधिकारी के अनुसार, शनिवार को तड़के तीन बजे से सर्वर डाउन है जिसके कारण एयरलाइन दुनियाभर के हवाईअड्डों पर यात्रियों को बोर्डिंग पास जारी नहीं कर पा रही है। कई यात्रियों ने हवाईअड्डों पर फंसे होने के बारे में सोशल मीडिया पर शिकायत की है।

इसे पहले पिछले साल 23 जून को ऐसी ही घटना हुई थी जब एयरलाइन के चेक-इन सॉफ्टवेयर में तकनीकी खामी के कारण देश भर में उसके 25 विमानों ने नियत समय से देरी से उड़ान भरी थी।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *