कोठी पर बच्चियों का यौन शोषण करता था रिटायर्ड अफसर, CCTV ने खोली घिनौनी करतूत

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में 62 साल के रिटायर्ड एलआइसी अफसर को पुलिस ने मासूम बच्चियों के साथ यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि रिटायर्ड एलआइसी अफसर अपनी हवस मिटाने के लिए बच्चियों को निशाना बनाता था. उसकी इस करतूत का खुलासा सीसीटीवी फुटेज से हुआ जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी विमल चंद करील मूलरूप से उन्नाव का रहने वाला है. वह एलआइसी से कुछ साल पहले ही रिटायर्ड हुआ था. 2015 में उसकी पत्‍नी संतोष की मौत हो गई थी उसके बाद से ही विमल चंद कोठी में अकेला रहता था। पिछले साल नवंबर माह में उसने अपनी कोठी में सीसीटीवी कैमरे लगवाए, लेकिन उसे क्या पता था कि सुरक्षा के लिए लगवाए गए सीसीटीवी उसी के कुकर्मों की पोल खोल देंगे।

बहला-फुसलाता था और फिर उनसे यौन शोषण करता था

इस बारे में एसपी सिटी अखिलेश नारायण ने बताया कि आरोपी विमल के घर में सीसीटीवी कैमरे उसके घर पर कसेरू बक्सर के रहने वाले आशू कश्यप ने लगाए थे. आशू को कैमरे के इंटरनेट का पासवर्ड पता था. उसने कैमरों को अपने मोबाइल पर कनेक्ट किया और विमल चंद के घर पर निगरानी रखने लगा।

लेकिन उसके होश तब उड़ गए जब उसने देखा कि 62 साल के विमल कोठी के अंदर काम करने के लिए बुलाई जाने वाली बच्चियों को बहला-फुसलाता था और फिर उनसे यौन शोषण करता था। पुलिस को बताने की बजाय आशू कश्यप ने विमल को ब्लैक मेल करना शुरू कर दिया. वह उसे धमकियां देता था कि यदि वह 25 लाख रुपये नहीं देता तो बच्ची और युवतियों के साथ उसका अश्लील वीडियो वायरल कर देगा।

अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए

विमल ने आशु से वीडियो हासिल करने के लिए रकम देने की बात कही, लेकिन वीडियो लेते ही वह पलट गया. इससे नाराज होकर आशू ने विमल के अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। वीडियो वायरल होने के बाद मामला पुलिस अफसरों तक पहुंचा. तत्काल ही विमल और आशू को पुलिस ने पकड़ लिया. दोनों के खिलाफ पुलिस की ओर से मेडिकल थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है. बताया जा रहा है कि यह मामला सेक्स रैकेट से भी जुड़ा हो सकता है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *