‘बालाकोट में मारे गए थे 170 आतंकी, 45 घायल आतंकियों का अब भी चल रहा इलाज’

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। पाकिस्तान की लाख कोशिशों के बावजूद बालाकोट का सच छन-छनकर सामने आ रहा है। बालाकोट में एयर स्ट्राइक के तीन दिन बाद ही चश्मदीदों के बयान के आधार पर जैश-ए-मुहम्मद के आतंकियों के बड़ी संख्या में मारे जाने के तथ्य को उजागर करने वाली इतालवी स्वतंत्र पत्रकार फ्रांचेस्का मरीनो ने अब पूरी घटना का विस्तृत ब्योरा पेश किया है। उनके अनुसार एयर स्ट्राइक में करीब 170 आतंकी मारे गए। जबकि 45 घायल आतंकियों का अब भी इलाज चल रहा है।

फ्रांचेस्का दक्षिण एशिया मामलों की विशेषज्ञ हैं। वह पाकिस्तान का दौरा कर चुकी हैं और वहां के आतंकी संगठनों पर एक पुस्तक भी लिख चुकी हैं। ‘स्ट्रिंगर एशिया’ में प्रकाशित उनकी रिपोर्ट के अनुसार, 26 फरवरी की तड़के 3.30 बजे भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक के ढाई घंटे बाद घटनास्थल से 20 किलोमीटर दूर पाकिस्तानी सेना के शिंकियारी कैंप से एक टुकड़ी वहां पहुंची थी।

उसके बाद मारे गए आतंकियों के शव ठिकाने लगाने और घायल आतंकियों को शिंकियारी में ही स्थित हरकत-उल-मुजाहिदीन के शिविर में ले जाने का काम शुरू हुआ। वहां पाकिस्तानी सेना के डॉक्टरों ने घायल आतंकियों का इलाज किया। इस दौरान गंभीर रूप से घायल 20 आतंकियों की मौत हो चुकी है, लेकिन अभी भी 45 आतंकियों का इलाज चल रहा है।

चुप रहने के लिए आतंकी परिवारों को दी गई मोटी रकम

सबसे बड़ी बात यह है पूरी तरह ठीक होने और अपाहिज होने वाले आतंकी अभी भी पाकिस्तानी सेना की हिरासत में हैं और उन्हें अपने घरों को नहीं लौटने दिया गया है। हमले में मारे गए आतंकियों के परिवारों को चुप रखने के लिए जैश-ए-मुहम्मद सदस्यों के समूह उनके घर गए और रिश्वत के रूप में उन्हें मोटी रकम सौंपी।

दो अफगान समेत 11 ट्रेनर भी मारे गए

स्थानीय चश्मदीदों के मुताबिक, हमले में मारे गए आतंकियों में 11 ट्रेनर थे जो आइईडी बम बनाने से लेकर अत्याधुनिक हथियार चलाने की ट्रेनिंग देते थे। इनमें दो अफगानी भी थे।

इलाका अभी भी सेना के नियंत्रण में

मारिनो के मुताबिक, जैश के शिविर वाला बालाकोट का इलाका अभी भी पाकिस्तानी सेना की मुजाहिद बटालियन के नियंत्रण में है। इस बटालियन का कैप्टन रैंक का एक अधिकारी इलाके की निगरानी कर रहा है। शिविर तक जाने वाले कच्चे रास्ते पर पुलिस तक को जाने की इजाजत नहीं है।

जैश ने की थी बदला लेने की बात

एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने भले ही सच को छिपाने के लिए काफी लीपापोती करने की कोशिश की थी। लेकिन हमले के तीन दिन बाद चश्मदीदों के बयानों के आधार पर जैश-ए-मुहम्मद के कई दर्जन आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि हो गई थी। इसके अलावा जैश-ए-मुहम्मद सरगना और अंतराष्ट्रीय आतंकी मसूद अजहर के भाई ने भी एक जलसे में बड़ी संख्या में आतंकियों के मारे जाने की बात स्वीकार की थी। यही नहीं, जैश नेतृत्व ने अपने लड़ाकों को सही वक्त पर बदला लेने का आश्वासन भी दिया था।

एनटीआरओ ने भी की थी पुष्टि

तकनीकी सर्विलांस रखने वाली भारतीय खुफिया एजेंसी एनटीआरओ ने भी हमले की रात वहां उपयोग होने वाले मोबाइल के आधार पर कैंप में 250 से 300 आतंकियों के होने की पुष्टि की थी।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *