पाकिस्तानी एफ-16 को मार गिराने वाले अभिनंदन काम पर लौटे, यहां हुई पोस्टिंग

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्थमान को राजस्थान के सूरतगढ़ वायुसेना बेस में पहली पोस्टिंग मिल गई है। यह पहली पोस्टिंग उन्हें पाकिस्तान से वापस आने के बाद मिली है। उन्हें 27 फरवरी को पाकिस्तानी सेना ने बंधक बना लिया था। लगभग 60 घंटों बाद उनकी स्वदेश वापसी हुई थी।

शनिवार को उन्होंने अपनी ड्यूटी संभाली। यह पहली बार नहीं है जब उनकी पोस्टिंग राजस्थान में की गई है। इससे पहले बीकानेर में भी उन्हें तैनाती मिल चुकी है । पूर्व वायुसेना अधिकारी के बेटे अभिनंदन ने अपने पिता की पोस्टिंग के दौरान यहां से पढ़ाई की है।

वर्थमान की तैनाती राजस्थान में की गई है

हालांकि वायुसेना ने विंग कमांडर की वर्तमान पोस्टिंग के बारे में पुष्टि नहीं की है। एक अधिकारी ने कहा, ‘सभी डिफेंस पोस्टिंग गोपनीय होती हैं और हम केवल इतनी जानकारी दे सकते हैं कि विंग कमांडर अभिनंदन वर्थमान की तैनाती राजस्थान में की गई है। इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी जा सकती।’

वहीं सूरतगढ़ के स्थानीय सूत्रों का कहना है कि अभिनंदन वायुसेना स्टेशन आए हैं। एक अधिकारी ने कहा, ‘सूरतगढ़ एयर फोर्स बेस में मिग-21 बाइसन विमान है और इस समय यह साफ नहीं है कि अभिनंदन को विमान उड़ाने का मौका मिलेगा या नहीं। चूंकि प्रोटोकॉल के अनुसार पायलट के इजेक्ट (विमान से कूदने) होने के बाद उसे ग्राउंडिड कर दिया जाता है। हालांकि हो सकता है कि विंग कमांडर के मामले को अलग तरह से देखा जाए।’

उनकी मूंछें पहले से काफी ज्यादा बड़ी हो गई है

कुछ हफ्तों पहले ही उनका एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह जम्मू-कश्मीर में अपने साथी सैनिकों के साथ तस्वीरें खिंचवाते नजर आ रहे थे। उनके साथियों में तस्वीरें लेने की होड़ सी मची दिखाई दे रही थी। वीडियो में अभिनंदन अपने साथियों के बीच वायुसेना की वर्दी में दिखाई दे रहे थे और उनकी मूंछें पहले से काफी ज्यादा बड़ी हो गई है।

वायुसेना ने विंग कमांडर अभिनंदन वर्थमान के लिए युद्धकालीन वीरता पुरस्कार ‘वीर चक्र’ की सिफारिश की है। 26 फरवरी को पाकिस्तान के बालाकोट में वायुसेना के एयर स्ट्राइक के अगले दिन हमला करने आए पाकिस्तानी विमानों को खदेड़ते हुए अभिनंदन ने पाक के एक एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया था। वीर चक्र युद्ध के समय वीरता के लिए सेना में दिया जाने वाला परम वीर चक्र और महावीर चक्र के बाद तीसरा सर्वोच्च सम्मान है।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *