PM मोदी और अमित शाह की प्रेस कांफ्रैंस, कहा- फिर बनेगी हमारी सरकार, 133 योजनाएं गेमचेंजर

Daily Samvad
6 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण का प्रचार-प्रसार शुक्रवार की शाम खत्म हो गया. जिसके तुरंत बाद दिल्ली के बीजेपी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी मौजूद हैं. पांच साल में पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेस कर रहे पीएम मोदी ने कहा, ”नमस्कार दोस्तों, मुझे अच्छा लगा आप लोगों से मिलकर, आपके पास आने में थोड़ा समय लगा, क्योंकि मैं मध्य प्रदेश में था।

इसके बाद शायद मेरे लिए अध्यक्ष जी ने मेरे लिया कोई काम नहीं रखा है.” उन्होंने मीडिया के सामने कहा, ”16 मई को पिछली बार रिजल्ट आया था और 17 मई को एक दुर्घटना हुई थी, 17 मई को सट्टाखोरों को मोदी की हाजिरी का बड़ा नुकसान हुआ था. सट्टा लगाने वाले तब सब डूब गये थे, यानी ईमानदारी की शुरुआत 17 मई को हो गई थी. नई सरकार बनना जनता ने तय कर लिया है. हमने संकल्प पत्र में देश को आगे ले जाने के लिए कई बातें कही हैं. जितना जल्दी होगा, उतना जल्दी नई सरकार अपना कार्यभार लेगी।

ये दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है

पीएम मोदी ने कहा, ”मैं मानता हूं कि कुछ बातें हम गर्व के साथ दुनिया से कह सकते हैं. ये दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, ये लोकत्रंत की ताकत दुनिया के सामने ले जाना हम सबका दायित्व है. हमें विश्व को प्रभावित करना चाहिए कि हमारा लोकतंत्र कितनी विविधताओं से भरा है. पिछली बार जब 2009 और 2014 में लोकसभा चुनाव हुआ था तो आईपीएल को बाहर ले जाना पड़ा था, आज जब चुनाव हुआ था तो रमजान भी चलता है, ईस्टर भी चलता है, स्कूल भी चलता है और सब आराम से होता है।

चुनाव शानदार रहा, एक सकारात्मक भाव से चुनाव हुआ. पूर्ण बहुमत वाली सरकार पांच साल पूरे करके दोबारा जीतकर आए ये शायद देश में बहुत लंबे अर्से के बाद हो रहा है. ये अपने आप में बड़ी बात है. जब मैं चुनाव के लिए निकला और मन बनाकर निकला था और अपने को उसी धार पर रखा. मैंने देशवासियों को कहा था कि 5 साल मुझे देश ने जो आशीर्वाद दिया उसके लिए मैं धन्यवाद देने आया हूं. अनेक उतार चढ़ाव आए, लेकिन देश साथ रहा. मेरे लिए चुनाव जनता को धन्यवाद ज्ञापन था।”

प्रधानंमंत्री का दिल से स्वागत करता हूं

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्वागत किया. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ”प्रधानंमंत्री का दिल से स्वागत करता हूं. प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनावी बातें आपसे साझा करूंगा. जनता का उत्साह सबसे आगे रहा है. बड़े बहुमत से फिर सरकार बनने जा रही है. नरेंद्र मोदी सरकार ने हर 15 दिन में एक योजना लाई और पूरे कार्यकाल में कुल 133 योजनाएं देश के हर वर्ग को जीनवस्तर को उठाने का प्रयास किया है।

बीजेपी अध्यक्ष शाह प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले, ”देश के गरीब, किसान, महिला, गांव, शहर समाज के हर वर्ग को हमारी सरकार की 133 योजनाएं ने छुआ है. 133 योजनाओं के आधार पर देश में नई चेतना की जागृति हुई है. भाजपा जनसंघ के समय से और भाजपा के बनने के बाद से संगठनात्मक तरीके से काम करने वाली पार्टी रही है. संगठन हमारे सभी कामों का प्रमुख अंग रहा है।

हमने 50 करोड़ गरीबों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाया है

ये पहला ऐसा चुनाव है जहां विपक्ष की ओर से महंगाई और भ्रष्टाचार चुनाव के मुद्दे नहीं थे. बहुत समय बाद देश की जनता ने ऐसा चुनाव देखा है जिसमें ये मुद्दे गायब थे. हमने 50 करोड़ गरीबों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाया है. उन्हें आधारभूत सुविधाएं देकर एहसास दिया है कि देश के विकास में उनकी भी हिस्सेदारी है. हमने बूथ और शक्ति केंद्रों की रचना के साथ जितने चुनाव आए लगभग सभी में हमने सफलता प्राप्त की. 2014 में हमारे पास 6 सरकारें थीं आज हमारे पास 16 सरकारें हैं।”

अमित शाह ने आगे कहा, ”मैं बहुत गर्व के साथ कह रहा हूं कि देश की आजादी के बाद सबसे ज्यादा परिश्रमी और विस्तृत चुनाव अभियान हमारे नेता नरेन्द्र मोदी जी ने किया है. ये चुनाव आजादी के बाद के चुनाव में भाजपा की दृष्टि से सबसे ज्यादा मेहनत करने वाला, सबसे विस्तृत चुनाव अभियान रहा है. इस चुनाव में हमारा अनुभव के अनुसार जनता हमसे आगे आगे रही है. मोदी सरकार फिर से बनाने के लिए जनता का उत्साह भाजपा से आगे रहा है।”

बता दें, अब 19 मई को आखिरी चरण के चुनाव में 59 सीटों पर मतदान किया जाएगा. भाजपा, कांग्रेस समेत तमाम राजनैतिक पार्टियां अपनी एड़ी चोटी का जोर लगा चुके हैं. उनकी किस्मत का फैसला 23 मई को मतगणना के बाद होगी।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *