महेंद्र सिंह धोनी का सीक्रेट प्लान, कहा- क्रिकेट नहीं, रिटायरमेंट के बाद करूंगा ये काम

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 के लिए बुधवार को टीम इंडिया इंग्लैंड के लिए रवाना होगी. इस वर्ल्ड कप में भारत को मजबूत दावेदारों में से एक माना जा रहा है. पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए भी यह वर्ल्ड कप बेहद अहम माना जा रहा है. 38 साल के धोनी को लेकरm कई बातें भी चर्चा में हैं. माना जा रहा है कि यह क्रिकेट वर्ल्ड कप उनका आखिरी वर्ल्ड कप भी हो सकता है।

इस बीच धोनी ने अपना सीक्रेट प्लान शेयर किया है. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है, जिसमें वो अपने शौक के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में उन्होंने इस बात से भी पर्दा उठा दिया है कि क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद वो क्या करेंगे।

वीडियो में धोनी खुद की पेंटिंग्स को दिखाते नजर आ रहे हैं

इस वीडियो में धोनी खुद की पेंटिंग्स को दिखाते नजर आ रहे हैं. वो बताते हैं कि बचपन से ही उनका पेंटिंग बनाने का शौक रहा है. धोनी ने बताया, ‘मैं आपको अपना एक खास सीक्रेट बता रहा हूं. मुझे शुरू से ही पेंटिंग का शौक रहा है. आज मैं आपको अपनी कुछ पेंटिंग्स दिखाऊंगा. उम्मीद है कि आप सभी को मेरी ये पेंटिंग्स पसंद आएंगी. मैं क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद अपने इस शौक को पूरा करूंगा और इसके लिए समय दूंगा।’

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज एंडी बिकेल ने भी धोनी की जमकर तारीफ की है. बिकेल ने कहा, ‘राहुल अभी अच्छी फार्म में है और नंबर 4 की जिम्मेदारी अच्छी तरह से निभा सकता है. टीम में महेंद्र सिंह धोनी है जो एक से 6 नंबर तक किसी भी स्थान पर बल्लेबाजी कर सकता है. विजय शंकर युवा प्रतिभाशाली बल्लेबाज है. कुल मिलाकर भारत के पास नंबर 4 के कई विकल्प हैं. यह टीम प्रबंधन के लिए अच्छा सरदर्द है।’

धोनी के पास दो वनडे विश्व कप और छह टी-20 विश्व कप में कप्तानी का विशाल अनुभव है. उनके नाम दोनों प्रारुप में एक-एक विश्व कप जीत है. धोनी को हमेशा कोहली की मदद करते देखा गया है. इस विश्व कप में बेशक धोनी कप्तान नहीं हों लेकिन कोहली के लिए वही सार्थी का काम कर सकते हैं जो काम कृष्ण ने महाभारत में अर्जुन के लिए किया था।

वर्ल्ड कप की टीम इंडिया

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), विजय शंकर, रवींद्र जडेजा। (साभार-aajtak)

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *