राहुल गांधी ने अपनी हार कबूली, इस्तीफे की पेशकश, मोदी और स्मृति को दी बधाई

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली
देश में मोदी लहर से विपक्ष का सूपड़ा साफ हो गया है। भाजपा और सहयोगी दल 347 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। जबकि कांग्रेस 87 सीट पर ही आगे है। एसे में कांग्रेस दफ्तर में राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कांफ्रेंस ने हार की जिम्मेदारी खुद ले ली है। उन्होंने सोनिया गांधी के सामने अपने इस्तीफे की भी पेशकश की है।

राहुल गांधी ने कहा है कि देश की जनता ने जो जनादेश दिया, उसके लिए वे आभारी हैं। कांग्रेस की हार के लिए वे 100 फीसदी जिम्मेदार हैं। उन्होंने भाजपा की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेठी में जीतने पर अपने प्रतिद्वन्दी स्मृति ईरानी को बधाई दी।

राहुल गांधी ने कहा कि अमेठी की जनता ने स्मृति ईरानी पर जो प्यार दिखाया है, ईरानी उसे सहेज कर रखें। क्योंकि अमेठी की जनता का विश्वास टूटना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भले ही लोकसभा चुनाव हार गई है, लेकिन प्यार कभी हारता नहीं है।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *