डिब्रूगढ़ राजधानी की चपेट से चार लोगों की मौत, CM योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

इटावा। मुजफ्फरनगर-बांद्रा एक्सप्रेस के चार रेल यात्री आज सुबह इटावा में डिब्रूगढ़ राजधानी की चपेट में आ गए। कौशांबी निवासी चारों यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। करीब एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलाें को सैफई और टूंडला के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

इटावा में नई दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। बलरई रेलवे स्टेशन पर रेलवे लाइन के किनारे खड़े चार लोगों की डिब्रूगढ़ राजधानी की चपेट में आने से मौत हो गई। चारों मुजफ्फरपुर से बांद्रा जा रही अवध एक्सप्रेस के यात्री थे। अवध एक्सप्रेस को बलरई रेलवे स्टेशन के लूप लाइन पर रोककर कानपुर की ओर से आ रही राजधानी एक्सप्रेस को पास कराया जा रहा था।

भयंकर गर्मी के कारण जनरल कोच के यात्री ट्रेन से नीचे उतरकर पटरी किनारे खड़े हो गए थे। तभी हादसा हो गया। मृतकों में जीतू पुत्र राजेंद्र गौतम निवासी जुगराजपुर जनपद कौशांबी, पिंटू पुत्र शांति जुगराजपुर जनपद कौशांबी, गोरेलाल पुत्र जमाहिर लाल जुगराजपुर जनपद कौशांबी व सुरेंद्र कुमार पुत्र भैया लाल निवासी जुगराजपुर जनपद कौशांबी हैं। यह सभी रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। सभी अवध एक्सप्रेस से सूरत जा रहे थे।

सूचना मिलने पर बलरई पुलिस मौके पर पहुंची। अवध एक्सप्रेस सुबह करीब साढ़े 6 बजे बलरई स्टेशन पर पहुंची थी। लगभग सात बजे राजधानी एक्सप्रेस आ गई थी। इन यात्रियों को यह अंदाजा नहीं हो पाया कि जिस स्थान पर वे खड़े हैं वहां से वह ट्रेन की चपेट में आ जायेंगे। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों को भी मामले की जानकारी दे दी गई है। बाद में राजधानी एक्सप्रेस होम सिग्नल पर करीब दस मिनट तक खड़ी भी रही।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *