पंजाब सरकार का बड़ा एक्शन, घी बनाने वाली 11 यूनिटों का लाइसेंस रद्द किया, पढ़ें वजह

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़
फूड सेफ्टी की टीमों ने वाजिब लाइसेंस के बिना भोजन पकाने वाले माध्यम (कुकिंग मीडियम) का उत्पादन करने वाली 11 घी उत्पादक इकाईयों का पर्दाफाश करके लाइसेंस रद्द किये हैं। यह जानकारी फूड और ड्रग प्रबंधन, पंजाब के कमिश्नर के.एस. पन्नू ने दी।

पन्नू ने बताया कि घी के उत्पादन के लिए फर्मों को राज्य सरकार से एक लाइसेंस लेना अपेक्षित होता है। परन्तु भोजन पकाने वाले माध्यम जिनमें वनस्पती तेलों और दूध की फैट को मिलाया जाता है, के लिए केंद्रीय एजेंसी से प्रोप्रायट्री कैटेगरी के अंतर्गत लाइसेंस लेना ज़रूरी होता है।

उन्होंने बताया कि केंद्रीय एजेंसी द्वारा प्रोप्रायट्री कैटेगरी वाले लाइसेंस तब दिए जाते हैं जब मिलाए गए तत्वों की मात्रा ज़रुरी मापदण्डों के मुताबिक पाई जाये। उन्होंने आगे बताया कि घटिया दर्जे का कुकिंग मीडियम बनाने वाले उत्पादक न केवल नियमों का उल्लंघन करते हैं बल्कि देसी घी उत्पादन के नाम पर ऐसा घटिया दर्जे का कुकिंग मीडियम बना कर लोगों और फूड सेफ्टी की टीमों को गुमराह करते हैं।

पन्नू ने बताया कि क्योंकि इन फर्मों के पास घी के उत्पादन का लाइसेंस था परन्तु यह कुकिंग मीडियम का उत्पादन करते हुए पाए गए इसलिए इन फर्मों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उक्त फर्मों द्वारा संतुष्टीपूर्ण जवाब न मिलने के कारण इनके लाइसेंस रद्द कर दिए गए हैं जिससे यह फर्में अपने लाइसैंसों का दुरुपयोग न कर सकें। यह तब तक कुकिंग मीडियम का उत्पादन /बिक्री नहीं कर सकते जब तक निर्धारित श्रेणी के अधीन अपेक्षित लाइसेंस प्राप्त न कर लें।

इन फर्मों के लाइसेंस रद्द किए गए

जिन फर्मों के लायसेंस रद्द हुए हैं उनमें से जि़ला बडिंठा की 8 फर्में जैसे न्यू एस.के. एग्रो इंडस्ट्री, अशोका एग्रो, अनमोल फूड रामपुरा फूल, श्री बालाजी ट्रेडिंग, बी.एस एग्रो, गोयल सन्नज़, ए.आर एग्रो इंडस्ट्री और मैरी एग्रो और जि़ला मानसा से गणेश एग्रो फूडज़ और श्री कृष्णा फूडज़ और बरनाला की जुगल किशोर एंड कंपनी शामिल हैं।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *