एंटी लारवा टीम ने शहर में डेंगू लारवा के 26 मामले पाए, दवाई का छिड़काव किया

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बाढ़ प्रभावित गाँवों में मच्छरों की दवाई का छिड़काव जारी

डेली संवाद, जालंधर
‘तंदरुस्त पंजाब’मिशन के अंतर्गत पानी से पैदा होने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग के एंटी लारवा सैल ने आज शहर के अलग अलग स्थानों की जांच करके 26 मामलों की पहचान की। एंटी लारवा सैल की अलग -अलग टीमों ने कई इलाकों का निरीक्षण किया। इस दौरान फागिंग भी की गई।

टीम के सुनील कुमार, प्रदीप कुमार, अमन, तिलक राज, धर्म राज, जसविन्दर सिंह, हरविन्दर सिंह, राजविन्दर सिंह, कमलदीप, बिकरमजीत सिंह, दविन्दर कुमार, सुनील कुमार, सतपाल और शामिल थे ने गांधीनगर, सोढल रोड और इस का आशा के पास का क्षेत्र, सैनी कालोनी, बस्ती नौ, न्यू संतोखपुरा, अमन नगर, महाशय कालोनी और सुरजीत नगर की विशेष जांच की ।

इस अवसर पर टीमों ने 555 घरों का दौरा करके 2360 लोगों को कवर किया गया और 187 कूलरों और 660 फ़ाल्तू चीजों की जांच की गई। इस तरह स्वास्थ्य विभाग की 5 लारवा विरोधी टीमें सब डिविज़न शाहकोट के ब्लाक लोहियाँ ख़ास में बाढ़ प्रभावित गाँवों में दवाई का छिड़काव लगातार कर रही है।

इस अवसर पर टीम सदस्यों ने लोगों को बताया कि कूलरों और पानी एकत्रित करने वाले स्थानों पर मच्छरों का लारवा पैदा होता है जिससे डेंगू,मलेरिया और अन्य कई तरह की बीमारियाँ पैदा होती हैं। उन्होनें कहा कि इस जांच मुहिम का मुख्य मंतव्य डेंगू लारवा पैदा किये जाने वाले स्थानों की पहचान करना है।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *