जालंधर में आर्थिक जनगणना की शुरूआत, डीसी ने कहा – लगन से काम करे स्टाफ

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर के डीसी वरिन्दर कुमार शर्मा ने ज़िले में आज घर -घर जा कर की जाने वाली 7वीं आर्थिक जनगणना के काम की शुरुआत की गई। ज़िला प्रशासकीय कंपलैक्स में 7वीं आर्थिक जनगणना की शुरुआत करते हुए जिलाधीश ने कहा कि देश और राज्य की सामाजिक -आर्थिक विकास को ओर बढिया बनाने के लिए यह काम बहुत महत्वपूर्ण है।

डीसी ने आधिकारियों को कहा कि इस काम की तरफ विशेष ध्यान देते हुए सही डाटा एकत्रित करने को यकीनी बनाया जाये। उन्होनें कहा कि यह समय की ज़रूरत है कि लोगों को इस से अधिक से अधिक लाभ पहुँचाया जाये। उन्होंने कहा कि 7वीं आर्थिक जनगणना का काम आज पूरे देश में शुरू हो चुका है।

उन्होंने का कि ज़िले में 480 गिणतीकार और 115 सुपरवाइज़र ग्रामीण क्षेत्रों के लिए नियुक्त किये गए हैं और 640 गिणतीकार और 179 सुपरवाईजरों को शहरी क्षेत्रों के लिए तैनात किया गया है। उन्होनें बताया कि 7वीं आर्थिक जनगणना मोबाईल एप्लीकेशन के द्वारा की जाएगी है जिस के लिए स्टाफ को अच्छी तरह प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

डीसी ने कहा कि ज़िले में उन की अध्यक्षता में ज़िला स्तरीय समिति का गठन किया गया है जिससे आर्थिक जनगणना के काम को पूरा किया जा सके। श्री शर्मा ने सभी आधिकारियों को अपनी ड्यूटी पूरी लगन के साथ करने के लिए कहा। इस अवसर पर एन.एस.ओ. उमेश लिंबू, पलवी श्रीवास्तव, गुरप्रीत सिंह, उप आर्थिक और जनगणना सलाहकार सुनीता पाल भी उपस्थित थे।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *