वनडे सीरीज: पाकिस्तान की टीम का एलान, श्रीलंका के खिलाफ ये खिलाड़ी खेंलेगे मैच

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम का एलान कर दिया गया है। पाकिस्तान के मुख्य कोच और चयनकर्ता मिस्बाह उल हक ने शनिवार को टीम का एलान किया। सरफराज अहमद के हाथों में ही टीम की कमान दी गई है वहीं मोहम्मद आमिर भी टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं।

शनिवार को मिस्बाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर टीम का एलान किया। श्रीलंका सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम का चयन किया गया है। गौरतलब है इससे पहले उन्होंने 20 सदस्यीय टीम का चयन किया था। इन सभी को नेशनल कैंप में ट्रेनिंग देने के बाद यह फाइनल टीम चुनी गई है। हसन अली चोटिल होने की वजह से टीम में नहीं हैं।

वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तानी टीम

  • सरफराज अहमद (कप्तान)
  • बाबर आजम (उप कप्तान)
  • आबिद अली
  • आसिफ अली
  • फखर जमां
  • इफ्तिखार अहमद
  • हारिस सोहैल
  • मोहम्मद हसनैन
  • इमाद वसीम
  • इमाम उल हक
  • मोहम्मद आमिर
  • मोहम्मद नवाज
  • मोहम्मद रिजवान
  • शादाब खान
  • उस्मान शेनवाली
  • वहाव रियाज

श्रीलंका के प्रमुख खिलाड़ियों ने दौरे पर जाने से मना कर दिया था

पाकिस्तान के खिलाफ खेली जाने वाली इस सीरीज के लिए श्रीलंका के प्रमुख खिलाड़ियों ने दौरे पर जाने से मना कर दिया था। सुरक्षा कारणों की वजह से टी20 कप्तान लसिथ मलिंगा और वनडे कप्तान दिमुथ करुणारत्ने समेत 10 खिलाड़ियों ने अपना नाम वापस ले लिया था। सीरीज के लिए क्रिकेट क्रिकेट ने नए सिरे से टीम का चयन किया है। रक्षा मंत्रालय की तरफ से हरी झंडी मिलने के बाद अब श्रीलंका की टीम दौरे पर जाने को तैयार है।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *