पाकिस्तान से आजादी के लिए सैकड़ों बलोच, सिंधी और पख्तून ने PM मोदी से मांगी मदद, कही ये बातें

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ह्यूस्टन। कश्मीर को लेकर प्रपंच फैला रहे पाकिस्तान की पोल अमेरिका में भी खुल रही है। पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति के साझा कार्यक्रम से पहले बड़ी संख्या में सिंधी, बलोच और पख्तून समूह के प्रतिनिधि ह्यूस्टन में एकत्रित हो चुके हैं। पाकिस्तान में सेना और आईएसआई की बर्बरता को बयां करते हुए उन्होंने आजादी की मांग दोहराई है।

पूरे अमेरिका से बलोच अमेरिकी, सिंधी अमेरिकी और पख्तून अमेरिकी समुदाय के सैकड़ों लोग यहां पहुंचे हैं। ये सभी एनआरजी स्टेडियम के सामने रविवार को पोस्टर और बैनर लेकर खड़े होंगे। ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश करेंगे।

अमेरिका में अपनी तरह के इस पहले प्रदर्शन में तीनों समुदाय के लोग एक साथ पाकिस्तान से आजादी के लिए भारत और अमेरिका के नेताओं से मदद की गुहार लगाएंगे। समूहों के सदस्यों ने शनिवार को आरोप लगाया कि पाकिस्तान सरकार उनके समुदाय के लोगों के मानवाधिकारों का बड़े पैमाने पर हनन कर रही है।

हम पाकिस्तान से आजादी की मांग कर रहे हैं

अमेरिका में बलोच नैशनल मूवमेंट के प्रतिनिधि नबी बक्श बलोच ने कहा, ‘हम पाकिस्तान से आजादी की मांग कर रहे हैं। भारत और अमेरिका को हमारी मदद करनी चाहिए है ठीक वैसे ही जैसे 1971 में भारत ने बांग्लादेश के लोगों की मदद की थी।’ उन्होंने कहा, ‘हम यहां प्रधानमंत्री मोदी और ट्रंप से हमारे उद्देश्यों के वास्ते समर्थन का अनुरोध करने के लिए हैं। पाकिस्तान सरकार बड़े पैमाने पर बलोच लोगों के मानवाधिकार का हनन कर रही है।’

100 से अधिक अमेरिकी सिंधी शनिवार को यहां पहुंचे

100 से अधिक अमेरिकी सिंधी शनिवार को यहां पहुंचे। वे एनआरजी स्टेडियम के सामने एकत्र होने की योजना बना रहे हैं जहां पर रविवार को मोदी का ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम होना है। उन्हें उम्मीद है कि आजादी की मांग करने वाले पोस्टर-बैनर पर मोदी और ट्रंप का ध्यान जाएगा।

जिय सिंध मुताहिदा मुहाज के जफर सहितो ने कहा, ‘यह सबसे बड़े और पुराने लोकतंत्रों-स्वतंत्र विश्व के नेताओं की ऐतिहासिक रैली है। हम सिंध के लोग पाकिस्तान से आजादी चहते हैं। जिस तरह से 1971 में भारत ने बांग्लादेश की आजादी में मदद में की, हम वैसे सिंध के लिए अलग देश चाहते हैं।’

मोदी जी को बताएंगे कि हम आजादी चाहते हैं

सिंधी एक्टिविस्ट जफर ने कहा, ‘यहां मोदी-मोदी हो रहा है। यहां बहुत भीड़ जुटी है। हम सिंधी लोग एक संदेश के साथ ह्यूस्टन आए हैं। हम हम पोस्टर के जरिए मोदी जी को बताएंगे कि हम आजादी चाहते हैं। हमारा नरसंहार हो रहा है। हमारे मानवाधिकारों का हनन हो रहा है। 1971 में जैसे भारत ने बांग्लादेश की मदद की थी आजादी में उसी तरह सिंध को भी आजाद कराया जाए। हम उम्मीद करते हैं कि मोदी जी और राष्ट्रपति ट्रंप हमारी मदद करेंगे।’

उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान एक फासीवादी और आतंकी देश है, जिसे आईएसआई और सेना के द्वारा चलाया जाता है। वहां कोई लोकतंत्र नहीं है। वहां लोगों को मारा जाता है और उनके अंगों को बेचा जाता है। अल्पसंख्यकों को पूजा का अधिकार नहीं है। वहां मंदिर और चर्च जलाए जा रहे हैं। लोगों को हर रोज मारा जा रहा है, हमारी नस्ल को खत्म किया जा रहा है। हम और ज्यादा बर्दाश्त नहीं करना चाहते हैं। भारत, अमेरिका और G7 देश पाकिस्तान को होने वाले हर फंडिंग को रोकें और वहां की आर्मी व आईएसआई को आतंकवादी घोषित किया जाए।’

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *