भगत सिंह जी के सपनों का भारत PM नरेंद्र मोदी बना रहे है : राकेश राठौर

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच की और से प्रदेश अध्य्क्ष किशनलाल शर्मा की अध्य्क्षता में भारत के महान सपूत शहीद-ए-आज़म भगत सिंह जी के जन्मदिवस पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें स्कूली बच्चों द्वारा देश भक्ति के आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किया गए।

इस अवसर पर पंजाब को प्लास्टिक मुक्त, नशा मुक्त और भ्रष्टाचार मुक्त बनाने और पंजाब को बचाने का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर हिन्द समाचार ग्रुप के संपादक अभिजय चोपड़ा, भाजपा के प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर,एडवोकेट अशोक गांधी, भगत सिंह के परिवार से उनके नाती सुखविंद्र पाल सिंह, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सनी शर्मा, भाजपा के जिला अध्यक्ष रमन पब्बी, दिव्य ज्योति संस्थान साध्वी पंकजा भारती विशेष तौर पर उपस्थित हुए।

अब सिंगल यूज प्लास्टिक से हमें छुटकारा पाना ही होगा

इस अवसर पर अभिजय चोपड़ा ने कहा कि प्लास्टिक से होने वाली समस्या समय के साथ गंभीर होती जा रही है. हमें अब सिंगल यूज प्लास्टिक से हमें छुटकारा पाना ही होगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए हम सबको कुछ परिवर्तन अपनी आदतों में भी करने होंगे. हमें ये तय करना है कि हम जब भी बाजार में कुछ भी खरीददारी करने जाए, तो साथ में कपड़े या जूट का झोला जरूर ले जाएं. पैकिंग के लिए दुकानदार प्लास्टिक का उपयोग कम से कम करें।

इस अवसर पर राकेश राठौर कहा कि किशनलाल शर्मा समय समय पर बच्चों के लिए देश भगती के कार्यक्रम आयोजित करते रहती है।उन्होंने कहा प्लास्टिक मुक्त, नशा मुक्त और भ्रष्टाचार मुक्त पंजाब बनाने का संकल्प जो सभी को दिलवाया है वह बहुत ही अच्छा कदम है।उन्होंने कहा कि सिंगल यूज़ प्लास्टिक हमारे जीवन के लिए बहुत ही हानिकारक है।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *