इंदौर। विजयनगर इलाके में स्थित गोल्डन गेट होटल में सोमवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंच गई हैं। आग में फंसे हुए कई लोगों को फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम ने बचा कर सुरक्षित बाहर निकाला। प्रशासन ने होटल से सटी दूसरी इमारतों को भी एतियातन खाली करवा लिया था।
आशंका जताई जा रही है कि होटल में आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है। फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी ने बताया कि होटल का ज्यादातर हिस्सा लकड़ी से बना हुआ था। इसकी वजह से यह बहुत तेजी से फैल गई। फिलहाल होटल के बाहरी हिस्से में लगे आग पर काबू पा लिया गया है। अंदर आग बुझाने का काम अब भी जारी है।
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।










