गांधी संकल्प यात्रा के जरिये सभी लोगों को महात्मा गांधी जी के जीवन के बारे में बताएंगे : राकेश राठौर

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
भारतीय जनता पार्टी पंजाब प्रदेश के महामंत्री राकेश राठौर की अध्यक्षता में महात्मा गांधी जी की 150वीं जयंती के अवसर पर सारे देश में निकाली जा रही। गांधी संकल्प यात्रा को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रुप से उपस्थित पूर्व निकाय मंत्री तीक्ष्ण सूद, प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र परमार, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहनलाल सेठी, प्रदेश सचिव उमेश शारदा, प्रदेश कोषाध्यक्ष गुरुदेव देबी, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा सनी शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा स्पोर्ट्स सेल मनीष विज उपस्थित हुए।

मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए राकेश राठौर ने बताया कि महात्मा गांधी जी की 150वीं जयंती के अवसर पर पूरे देश में गांधी संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। महात्मा गांधी जी द्वारा अपने जीवन में जिन 7 केंद्र बिंदु को अपनाकर अपना जीवन जिया कि हमेशा अहिंसा के मार्ग पर चलना चाहिए। हिंसा कभी नहीं करनी चाहिए जैसे 7 सूत्र जिसको भारतीय जनता पार्टी पंजाब द्वारा गांधी संकल्प यात्रा कार्यक्रम के जरिए लोगों के बीच पहुंचाने का कार्यक्रम कर रही है।

इस संकल्प यात्रा जोकि पूरे पंजाब प्रदेश में 13 से लेकर 17 नवंबर तक रोज अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में 5 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर निकाली जाएगी। जिसमें लोगों के बीच गांधी जी के जीवन में अपनाए गए 7 सूत्रों के पंपलेट लोगों के बीच बांटकर उन 7 सूत्रों को लोगों तक पहुंचाने का कार्यक्रम करेगी।

इस बैठक में भाजपा जिला जालंधर शहरी के अध्यक्ष रमन पब्बी, अमृतसर के जिला अध्यक्ष आनंद शर्मा, फिरोजपुर के जिलाध्यक्ष दविंद्र बजाज, मोगा के जिला अध्यक्ष विनय शर्मा, फाजिल्का के जिला अध्यक्ष सुबोध वर्मा, पठानकोट के जिला अध्यक्ष विपन महाजन, तरनतारन के जिलाध्यक्ष सरबजीत कौर बाठ, गुरदासपुर से उपाध्यक्ष विजय कुमार, होशियारपुर से महामंत्री निपुण शर्मा, मुकेरिया से उपाध्यक्ष अजय कौशल, संजीव शर्मा मनी, अमित भाटिया, हरजिंदर सिंह बाबू अरोड़ा उपस्थित थे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *