डेली संवाद, चंडीगढ़/सुल्तानपुर लोधी
वित्त मंत्री पंजाब श्री मनप्रीत सिंह बादल ने कहा कि पंजाब पुलिस द्वारा श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर पवित्र शहर सुल्तानपुर लोधी में इंटीग्रेटिड कमांड एंड कंट्रोल सैंटर के द्वारा सुरक्षा के पुख्ता प्रबंधों को यकीनी बना कर एक नयी मिसाल कायम की है।
वित्त मंत्री द्वारा आज इंटीग्रेटिड कमांड एंड कंट्रोल सैंटर का दौरा करने के उपरांत कहा कि पंजाब पुलिस द्वारा पवित्र शहर सुल्तानपुर लोधी में अमन-कानून की स्थिति पर पूरी चौकसी से निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर किया गया यह एक सराहनीय प्रयास है जिसके द्वारा श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के मौके पर सुरक्षा के सुचारू प्रबंध किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा इस महान समागम को सफल बनाने के लिए अनेकों विशेष प्रयास किये गए हैं।
सुल्तानपुर लोधी आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध किये गए
वित्त मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा पवित्र शहर सुल्तानपुर लोधी आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध किये गए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस द्वारा अमन-कानून की व्यवस्था को बरकरार रखने के लिए यह विशेष पहल कदमी की गई है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस द्वारा आधुनिक तकनीकी की सहायता से सुरक्षा के क्षेत्र में नये कदम उठाये हैं और भविष्य में जुर्मों को और भी प्रभावशाली ढंग से निपटने के लिए इस विधि को अपनाया जायेगा। श्री बादल द्वारा पंजाब पुलिस को इस नेक कार्य के लिए पूरी मदद और सहयोग देने का भरोसा भी दिया गया।
इस अवसर पर इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस श्री नौनिहाल सिंह द्वारा मंत्री जी को आई.सी.सी.सी. की विशेषताओं संबंधी जानकारी देते हुये बताया कि इस सैंटर द्वारा पवित्र शहर के हर कोने -कोने पर की जा रही विभिन्न गतिविधियों की पूरी चौकसी से निगरानी की जा रही। उन्होंने बताया कि पवित्र शहर में अमन-कानून की सुरक्षा को बनाई रखने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी।









