तेलंगाना में एक महीने में छह महिलाएं हुईं रेप की शिकार, अकेली नहीं है लेडी डॉक्टर

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। देश भर में महिलाओं की सुरक्षा के दावों के बीच महिलाओं के खिलाफ अत्याचार और दरिंदगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. तेलंगाना में महिलाओं के साथ छेड़छाड़, गैंगरेप जैसे अपराधों के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है. एक ही महीने में महिलाओं के साथ ज्यादती और दरिंदगी के चौंकाने वाले कई मामले सामने आए हैं।

वहीं 2017 के नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के आंकड़ों के मुताबिक तेलंगाना देश का ऐसा राज्य है जहां 18 से 30 साल की महिलाओं के साथ सबसे ज्यादा अपराध हुए हैं. 2017 में तेलंगाना में इसी आयु वर्ग की महिलाओं के साथ 91% रेप के मामले सामने आए हैं, जो देश में सबसे ज्यादा रिकॉर्ड किए गए. साथ ही सेक्स ट्रैफिकिंग के मामले में भी तेलंगाना देश के टॉप 3 राज्यों में शामिल है।

4 नवंबर 2019- महिला तहसीलदार को जिंदा जलाया गया

तेलंगाना में 4 नवंबर को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई जहां राजस्व विभाग की एक महिला अधिकारी विजय रेड्डी को उसके कार्यालय में एक शख्स ने जिंदा जला दिया था. कथित तौर पर आरोपी अपने भूमि रिकॉर्ड में गलतियों को दुरुस्त न किए जाने को लेकर अधिकारी से नाराज था।

यह घटना हैदराबाद के बाहरी हिस्से में स्थित रंगा रेड्डी जिले के अब्दुल्लापुरमेट तहसील कार्यालय में हुई थी. राजस्व अधिकारी विजय रेड्डी अपने चेंबर में थीं, उसी समय हमलावर ने उनके ऊपर पेट्रोल फेंक कर आग लगा दी थी. महिला अधिकारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी. इस घटना में अधिकारी को बचाने की कोशिश में दो कर्मचारी भी घायल हुए थे।

25 नवंबर 2019- 15 साल की लड़की के साथ हेडमास्टर ने किया रेप

तेलंगाना के रंगारेड्डी (Rangareddy) इलाके में 15 साल की छात्रा के साथ स्कूल के हेडमास्टर ने रेप किया था. इस मामले में आरोपी हेडमास्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

25 नवंबर 2019- रेप के बाद महिला का मर्डर

आसिफाबाद जिले में एक महिला का रेप करने के बाद दरिंदे ने पीड़िता की हत्या दी थी. रेप की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने महिला के सिर पर कई वार करके उसकी हत्या कर दी थी।

27 नवंबर 2019- दुष्कर्म के बाद प्रेमी ने की युवती की हत्या

वारंगल शहरी जिले में 19 साल की लड़की ने अपने जन्मदिन पर अपने प्रेमी को पार्टी में बुलाया था. पार्टी के बाद कथित रूप से प्रेमी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और हत्या कर दी।

27 नवंबर 2019- महिला डॉक्टर से पहले किया रेप फिर जलाया

हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी के बाद हत्या कर दी गई. महिला का शव जला हुआ मिला था. इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को मुख्य आरोपी समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

29 नवंबर 2019- महिला की मिली जली हुई लाश

साइबराबाद के शमशाबाद पुलिस स्टेशन क्षेत्र के सिड्डुलागट्टा रोड के पास महिला का जला हुआ शव मिला. इसी इलाके में दो दिन पहले महिला डॉक्टर का रेप के बाद जला हुआ शव मिला था।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *