झारखंड में वोटिंग के बीच लैंड माइंस विस्‍फोट, गुमला में नक्‍सलियों ने उड़ाया पुल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 13 सीटों पर वोटिंग जारी है। इस बीच गुमला से नक्‍सलियों के उत्‍पात की बड़ी खबर आ रही है। वोटिंग से ठीक पहले गुमला के विशुनपुर-घाघरा में नक्‍सलियों ने ताबड़तोड़ तीन विस्‍फोट कर इलाके में दहशत का माहौल कायम कर दिया।

जानकारी के मुताबिक घाघरा के कठठोकवा गांव में एक पुल को नक्‍सलियों ने लैंड माइंस विस्‍फोट कर उड़ा दिया है। इससे पहले नक्‍सल प्रभावित लातेहार के जंगलों में भी नक्‍सलियों ने बम विस्‍फोट कर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। हालांकि इसमें कोई भी हताहत नहीं हुआ है। बावजूद यहां वोटरों का उत्‍साह बना हुआ है। यहां हर बूथ पर भारी संख्‍या में मतदाता अपना वोट देने पहुंचे हैं।

शनिवार की सुबह एक-एक कर तीन विस्‍फाेट घाघरा पंचायत के काठठोकवा गांव में किए गए। तीनों विस्‍फोट लैंड माइंस के जरिये किए गए। ग्रामीणों ने बताया कि पहला विस्‍फोट भोर में तीन बजे हुआ। पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

लातेहार में शांतिपूर्ण मतदान

नक्सलग्रस्त जिले के रूप में कुख्यात लातेहार में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान चल रहा है। सुबह 7:00 बजे से ही लातेहार और मनिका विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह के 9:00 बजे तक जिले में 13.62 फीसद मतदान किया गया है।

शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में वोटरों के बीच खासा उत्साह दिखा। मतदान को लेकर इलाके में चारों तरफ सुरक्षा बल के जवान तैनात नजर आए। दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने में सुरक्षा बल के जवानों ने सहयोग भी किया।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *