डिप्स सूरानुस्सी में फिट इंडिया सप्ताह के अर्तगत वार्षिक खेल महोत्सव आयोजित

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
डिप्स सूरानुस्सी में फिट इंडिया सप्ताह के अर्तगत वार्षिक खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया तथा सदा तंदरूस्त रहने की शपथ ग्रहण की। इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में डिस्ट्रिक हैडबॉल कोच लवजीत सिंह उपस्थित हुए।

यह खेल महोत्व स्कूल के प्रिंसीपल बेला कपूर ने नेतृत्व में आयोजित किया गया। प्रतियोगिता दौरान विद्यार्थियों ने जैवलिन थ्रो, शॉटपुट, 50 मीटर, 100 मीटर सैक रेस, लॉग जम्प, हर्डल रेस , पोम्प-पोम्प, डंबल, लेकिायम, योगा आदि में भाग लेकर अपने खेल की रूची को सबके समक्ष प्रस्तुत किया।

प्रतियोगिता दौरान खेलों में अपना हुनर दिखाते हुए लांग जम्प में हरमन सिंह ने, शॉटपुट में जसप्रीत सिंह ने, 100 मीटर में दीक्षित व प्रभजोत कौर ने, जैवलीन थ्रो में विशाल ने , 50 मीटर में हर्षवर्धन ने , हर्डल रेस में आशीश ने , लैमन एंड स्पून रेस में विक्रांत , सैक रेस में जैसमीन ने, थ्री लैग रेस में हंसिक व पिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

सभी विजेता विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि तथा स्कूल की प्रिंसीपल ने मैडल तथा प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। इस दौरान उन्होंने सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि सही आहार ही तंदरूस्त शरीर की और तंदरुस्त शरीर विकास की प्रथम सीढ़ी है । खेल जहां हमारे अंदर कुछ कर दिखाने की चाह को जागृत करते हैं वही हमें स्वस्थय शरीर व दिमाग के संतुलन को बनाए रखने में भी सहायक सिद्ध होते हैं। इसलिए में खेलों में अवश्य रूप से भाग लेना चाहिए।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *