डेली संवाद, जालंधर
शहर के विकास कार्यों और भाजपा के तत्कालीन मेयर सुनील ज्योति के खिलाफ आवाज उठाने और तब विपक्ष के नेता रहे (मौजूदा मेयर) जगदीश राजा ग्रुप से अलग होकर कांग्रेसी नेताओं ने उस समय जो डायनामिक ग्रुप बनाया, आज इस ग्रुप के सभी नेता अहम पदों पर पहुंच गए हैं।
वर्ष 2012 में भाजपा के सुनील ज्योति जालंधर शहर के मेयर बने। तब कांग्रेस के पार्षद जगदीश राजा को विपक्ष का नेता चुना गया। कुछ महीने बाद कांग्रेस के तेजतर्रार कौंसलर रहे सुशील रिंकू, सिमरनजीत सिंह बंटी, कौंसलर पति मेजर सिंह, मोहिंदर सिंह गुल्लू और बाल किशन बाली ने अपने ही लीडर जगदीश राजा ने नाराजगी जताते हुए अलग से डायनामिक ग्रुप बनाया।
सुशील रिंकू की अगुवाई में डायनामिक ग्रुप ने शहर के विकास कार्यों को लेकर तत्कालीन मेयर सुनील ज्योति के खिलाफ हल्ला बोल दिया। क्योंकि विपक्ष के नेता रहे जगदीश राजा सक्रिय नहीं थे, जिससे यह ग्रुप खासा चर्चित रहा। इस ग्रुप की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जब इस ग्रुप के कौंसलरों ने 16 लाख के ग्रीन बैल्ट स्कैम का मसला उठाया तो लोकल बॉडीज विभाग ने 6 अफसरों को चार्जशीट भी किया था।
लखनऊ का @DefExpoIndia यूपी की इकोनॉमी को 1 ट्रिलियन डॉलर बनाएगा। सीएम @myogiadityanath के प्रयास से पहले वर्ष में 1000 करोड़, दूसरे वर्ष में 2000 करोड़ रुपये का निवेश प्राप्त होगा।@myogioffice @MrityunjayUP @ManmohanSiingh #हम_मोदीजी_के_साथ_हैं #CAA_NRC_Protest #दैनिक_प्रभात pic.twitter.com/8aIqYDHwVf
— Mahabir Jaiswal (@mahabirjaiswal) December 22, 2019
तेजतर्रार नेता सुशील रिंकू को इसका सबसे ज्यादा फायदा हुआ
डायनामिक ग्रुप के सबसे तेजतर्रार नेता सुशील रिंकू को इसका सबसे ज्यादा फायदा हुआ। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने सुशील रिंकू को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा, तो रिंकू ने भी पार्टी को मायूस नहीं किया। वेस्ट हलके से भारी जीत हासिल कर सुशील रिंकू ने कैप्टन की झोली में जीत डाली। पंजाब में जब कांग्रेस की सरकार सत्ता में आई तो डायनामिक ग्रुप के सभी सदस्यों को कैप्टन ने तोहफा दिया।
नगर निगम चुनाव में भारी जीत के बाद डायनामिक ग्रुप के दूसरे बड़े नेता हरसिमरनजीत सिंह बंटी को कांग्रेस ने डिप्टी मेयर बनाकर यह जता दिया कि पार्टी के लिए सक्रिय कार्य करने वाले नेताओं को कांग्रेस तहेदिल से तोहफा देना जानती है। इसके बाद कांग्रेस ने ग्रुप से सबसे तेज और सक्रिय नेता मेजर सिंह को भी तोहफे से नवाजा। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मेजर सिंह को खादी बोर्ड का डायरेक्टर बनाकर यह जता दिया कि पार्टी के लिए कार्य करने वाले सक्रिय नेताओं को पूरी इज्जत मिलेगी।
डायनामिक ग्रुप के सुलझे कौंसलर रहे मोहिंदर सिंह गुल्लू को भी सरकार आज बड़ा तोहफा प्रदाऩ किया है। सरकार ने उन्हें पंजाब एग्रो एक्सपोर्ट कारपोरेशन लिमिटेड का डायरेक्टर बनाया है। जिससे जालंधर में एक बार से डायनामिक ग्रुप के इन नेताओं की चर्चा है।
https://youtu.be/vONsauTHQXA









