डेली संवाद, जालंधर
इनोसेंट हाट्र्स के चारों स्कूलों में ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, कैंट-जंडियाला रोड तथा रॉयल वल्र्ड स्कूल में क्रिसमस पर्व बहुत धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया जिसमें ईसा मसीह के जीवन कार्यों से मिलने वाले संदेश को दर्शाती हुई कोरियोग्राफी दिखाई गई।
बच्चों ने सभी चरित्रों को बखूबी निभाया। बहुत से बच्चे सांता क्लाका की वेशभूषा भी धारण करके आए। सांता बने बच्चों ने प्रत्येक कक्षा में जाकर बच्चों को टाफियां बांटी। कक्षा में अध्यापिकाओं ने क्रिसमस पर्व का महत्त्व बताया तथा प्रभु यीशू के जन्म संबंधी कहानियां सुनाई। विद्यालय में सभी पर्वो को मनाने का उद्देश्य विद्यार्थियों में देश की संस्कृति में विविधता में एकता का संदेश देना है। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ क्रिसमस का पर्व मनाया।
पूर्ववर्ती सरकार में बने यमुना एक्सप्रेसवे घोटाले की जांच शुरू। सीबीआई ने पूर्व सीईओ पीसी गुप्ता और 20 अन्य को नामजद किया। जमीनों की खरीद में 126 करोड़ रुपये का घोटाला। @upeidaofficial@ThePoojaSingh1
@ManmohanSiingh#cbi #योगी_हैं_तो_यकीन_है pic.twitter.com/CZfZiZRF6d
— Mahabir Jaiswal (@mahabirjaiswal) December 25, 2019
https://youtu.be/vONsauTHQXA










