बर्फीले तूफान से बढ़ी मुसीबत, यूपी में 59 की मौत, पंजाब समेत इन राज्‍यों में ठंड को लेकर अलर्ट

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्‍ली। उच्च हिमालय क्षेत्र में आए बर्फीले तूफान के चलते जम्मू कश्मीर, उत्‍तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्‍ली, उत्‍तर प्रदेश, हिमाचल समेत उत्तर, पूर्व और मध्य भारत के इलाकों में सर्दी ने जानलेवा शक्‍ल अख्तियार कर ली है। मौसम विभाग ने पटना समेत बिहार के 38 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

दिल्‍ली में कोड रेड अलर्ट जारी करते हुए लोगों से विशेष सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है। बिहार में बीते दो दिनों में नौ लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं यूपी में बीते दो दिनों में 59 से ज्‍यादा लोगों ने जान गंवाई है।

तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज

मौसम विभाग की मानें तो रविवार को स्थितियों में कुछ सुधार नजर आ रहा है। पश्चिम राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर न्‍यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, उत्तर-पश्चिम भारत के शेष भागों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं दर्ज किया गया है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में कई स्थानों पर तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बिहार के कई स्थानों पर तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है।

राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली के कुछ इलाकों में कल तापमान 1.7 तक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्‍ली-एनसीआर में इस बार साल 1901 के बाद से अब तक दूसरा सबसे ठंडा दिसंबर दर्ज किया गया है। दिल्‍ली में शनिवार को अरेंज अलर्ट जारी किया गया था।

मौसम का पूर्वानुमान जारी करने वाली एजेंसी स्‍काइमेट वेदर के मुताबिक, एक कमजोर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर प्रदेश और इससे सटे बिहार पर बना हुआ है। इसकी वजह से मौसम और खराब हो सकता है। उत्तर-पछुआ सर्द हवाओं की वजह से पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई हिस्‍से शीत लहर की चपेट में हैं। यही नहीं इन राज्‍यों के अधिकांश हिस्‍से कोहरे की चपेट में हैं जिसकी वजह से वायु, सड़क एवं रेल परिवहन प्रभावित हुआ है।

दिल्ली में प्रदूषण बेहद खराब स्तिथि में बना रहेगा

आने वाले 31 दिसंबर तक दिल्ली में प्रदूषण बेहद खराब स्तिथि में बना रहेगा। 31 दिसंबर और 1 जनवरी को उम्मीद है की दिल्ली-एनसीआर में बारिश होगी जिससे प्रदूषण के साथ साथ लगातार गिरते तापमान में भी सुधार देखा जायगा। साथ ही साथ उत्तर पश्चिम, पूर्वी एवं मध्य भारत के बड़े हिस्से मे 31 दिसंबर से एक जनवरी के बीच बारिश के साथ कुछ स्थानों पर ओले पड़ने की भी आशंका है। वहीं 30 दिसंबर के बाद अगले 4 से 5 दिनों तक उत्तर-पूर्वी भारत के कुछ क्षेत्रों में घना कोहरा छा सकता है।

स्‍काईमेट वेदर की मानें तो पश्चिमी तटों पर एक कमजोर ट्रफ मौजूद है। साथ ही एक अन्य ट्रफ ओडिशा से त्रिपुरा तक बनी हुई है। इससे शनिवार को त्रिपुरा, नगालैंड, दक्षिण असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, ओडिशा के तटीय भागों और उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश में केरल, तमिलनाडु, सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम में एक-दो स्थानों पर हल्‍की बारिश दर्ज की गई। यही नहीं बंगाल की खाड़ी और लक्षदीप में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश देखी गई।

गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है

स्‍काईमेट की रिपोर्ट में कहा गया है कि आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मराठवाड़ा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तरी केरल, खाड़ी द्वीप समूह और लक्षदीप क्षेत्र के दक्षिणी भागों में आज गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। रविवार के लिए जारी पूर्वानुमान में कहा गया है कि पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों में तापमान और गिर सकता है। ह‍िमाचल के किन्नौर जिले के कल्पा में तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस देखा गया। यहां सर्दी से एक झरना जम गया। कश्मीर में चिल्लई कलां जारी है। कड़ाके की सर्दी के कारण राज्‍य की डल झील समेत कई जलस्रोत जम गए हैं।

https://youtu.be/9JUzNtt8Vms



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *