बड़ा हादसा : पटरी से उतरी लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, कई यात्री घायल, बचाव कार्य शुरू

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कटक। घने कोहरे के कारण ओडिशा के कटक के नरगुंडी रेलवे स्टेशन के पास मुंबई-भुवनेश्वर लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस आज सुबह सात बजे पटरी से उतर गई है।

यह हादसा एक ट्रेन के मालगाड़ी से टकराने के कारण हुआ। हादसे में 20 यात्री घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार ट्रेन की आठ बोगियां पटरी से उतरी हैं।

[ads1]

रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों और ट्रेन चालक/ टीटीई ने पुष्टि की है कि घटना में किसी भी यात्री की मौत नहीं हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर राहत और बचाव का कार्य शुरू हो गया है।

हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे दुर्घटना मेडिकल वैन घटनास्थल के लिए रवाना की गई। जो घटनास्थल पहुंच गई है। राहत एवं बचाव टीम का कहना है कि घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

[ads2]

हादसे में 20 यात्री घायल हैं जिसमें से छह की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को उचित उपचार दिया जा रहा है। वहीं गंभीर रूप से घायलों को एससीबी मेडिकल तॉलेज एंड हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है। बताया जा रहा है कि सभी खतरे से बाहर हैं।

रेलवे और अग्निशमन अधिकारी पहले से ही दुर्घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। ईस्ट कोस्ट रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। (0764) 1072 या (0674) 1072 पर फोन करके यात्रियों के बारे में जानकारी ली जा सकती है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *