पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 177 हथियारों के साथ 644 आतंकवादियों ने किया आत्मसमर्पण

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गुवाहाटी। असम में आठ प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों के कुल 644 आतंकवादियों ने 177 हथियारों के साथ गुरुवार को आत्मसमर्पण किया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। ये आतंकवादी उल्फा (आइ), एनडीएफबी, आरएनएलएफ, केएलओ, सीपीआइ (माओवादी), एनएसएलए, एडीएफ और एनएलएफबी के सदस्य हैं। इन आतंकवादियों ने यहां एक कार्यक्रम में असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल की उपस्थिति में आत्मसमर्पण किया।

[ads1]

पुलिस महानिदेशक ज्योति महंत ने संवाददाताओं से कहा कि यह राज्य और असम पुलिस के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। कुल मिलाकर 644 कैडर और आठ आतंकवादी समूहों के नेताओं ने ने हथियार डाल दिए। उन्होंने कहा कि यह हाल के दिनों में आतंकवादियों के सबसे बड़े आत्मसमर्पण में से एक है। महंता ने आगे बताया कि इन आतंकवादियों के पास से एके- 47 और एके-56 जैसे कई हथियार सौंपे हैं। यह असम के लिए ऐतिहासिक दिन है।

[ads2]

अधिकारियों ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि विभिन्न चरणों में 242 स्थानीय आदिवासी उग्रवादियों ने 8 दिसंबर से दक्षिणी असम में करगंज और हैलाकांडी जिलों में असम राइफल्स और असम पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। अलग-अलग संगठनों से संबंधित इन उग्रवादियों ने 150 विभिन्न प्रकार के बंदूक और भारी मात्रा में गोला-बारूद जमा किया। इनमें चार एके सीरीज राइफल, एक चीनी राइफल, तीन एम -20 पिस्तौल और 110 मिश्रित हथियार शामिल हैं।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *