किसान, नौजवान और देश में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा बजट: योगी आदित्यनाथ

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली
केंद्रीय बजट 2020 पर शनिवार अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह बजट देश के बुनिदायादी ढांचागत विकास के साथ ही किसानों के उन्नयन, नौजवानों के रोजगार और देश में स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

[ads1]

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय बजट 2020 के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अभिनंदन करते हुए वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह बजट रोजगार सृजन करने वाला, किसान हितैषी और विकासोन्मुख है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यह बजट भारत की वर्तमान अवश्यकता के अनुरूप देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने वाला और प्रत्येक नागरिक की आशा एवं आकांक्षाओं की पूर्ति का माध्यम बनेगा।

[ads2]

उन्होंने कहा कि इस बजट से देश की विकासोन्मुख अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी। साथ ही गांव, गरीब, किसान, नौजवान और समाज के प्रत्येक तबके का हित भी संरक्षित होगा।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *