हिंदू नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, चौकी इंचार्ज समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में विश्व हिन्दू महासभा के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष रणजीत बच्चन की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है। राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके हजरतगंज में रणजीत बच्चन की हत्या से सनसनी फैल गई है। वहीं, रणजीत के भाई को भी गोली लगी है। मामले में लापरवाही बरतने पर चौकी इंचार्ज समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस कमिश्नर ने मामले की जांच के छह टीमों का गठन किया है।

मामले की जानकारी पर अखिल भारतीय हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव कुमार आशीष घटना स्थल पर पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी में रणजीत बच्चन काफी समय तक कार्यकारी अध्यक्ष रहे हैं। वह वर्तमान में अखिल भारतीय हिंदू महासभा के अध्यक्ष थे। उन्होंने कहा कि आज रणजीत की हत्या कर दी गई है, इससे पहले कमलेश तिवारी की हत्या की गई।

[ads1]

सरकार से हिंदू नेताओं की सुरक्षा की मांग की

उन्होंने कहा कि हिंदू नेता लगातार निशाने पर हैं। हमारी जान को खतरा है। उन्होंने सरकार से हिंदू नेताओं की सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। लगातार हो रही हत्याएं पुलिस पर भी सवाल खड़े करती है। जानकारी के अनुसार, रविवार की सुबह करीब छह बजे हिन्दू महा सभा के अध्यक्ष रणजीत बच्चन अपने भाई के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। हजरतगंज इलाके में सीडीआरआई के पास बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें ताबड़तोड़ गोलियों से भून डाला।

बदमाशों ने उनके सिर में गोली मारी, जिससे उन्होंने मौके पर दम तोड़ दिया। बचाव में आए उनके भाई को भी गोली लगी है। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश आसानी से फरार हो गए। मौके पर पुलिस पहुंच गई है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रणजीत बच्चन हजरतगंज की ओसीआर बिल्डिंग के बी ब्लॉक में रहते थे। वह मूल रूप से गोरखपुर के रहने वाले हैं। रंजीत समाजवादी पार्टी के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी करते थे।

[ads2]

रणजीत अपने भाई के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकले थे

शुरुआती जानकारी मिली है कि रणजीत अपने भाई के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। ग्लोब पार्क से निकलते वक्त बाइक सवार बदमाशों ने उनपर हमला कर दिया। गोली लगने से उनका भाई भी घायल हुआ है। रणजीत के भाई को हाथ में गोली लगी है। उसे घायल हालत में ट्रामा में भर्ती किया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

वहीं, समाजवादी पार्टी ने योगी सरकार हमला बोला है। ट्वीटर पर लिखा कि लखनऊ में दिनदहाड़े हिन्दू महासभा के अध्यक्ष की हत्या से आम जनमानस में दहशत है। उत्तर प्रदेश में सरकार और पुलिस का इकबाल खत्म हो गया है। निकम्मी सरकार तत्काल इस्तीफा दे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *