Jalandhar News: जालंधर में गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी की कोशिश, युवक गिरफ्तार

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 328 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के गोराया (Goraya) में गुरुद्वारा साहिब के अंदर घुसे नेपाली युवक को निशान साहिब से छेड़छाड़ करने की कोशिश की। आरोपी युवक बिना सिर ढके गुरुद्वारा सहिब के अंदर घुसा था, गनीमत रही कि उक्त युवक को पहले ही ग्रंथी और अन्य लोगों द्वारा रोक लिया गया था।

यह भी पढ़ें:  विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन 5 देशों के नए वीजा नियमों को न करें नजरअंदाज

इस मामले में थाना गोराया की पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान गणेश खड़का निवासी नेपाल के रूप में हुई है। जोकि पंजाब के लुधियाना (Ludhiana) में रह रहा था।

Beadbi in Jalandhar
Beadbi in Jalandhar

हेड ग्रंथी गोबिंद सिंह ने पुलिस से की शिकायत

गोराया स्थित गुरुद्वारा साहिब के हेड ग्रंथी गोबिंद सिंह ने पुलिस को दिए गए बयानों में कहा- वह रोजाना की तरह सुबह करीब साढ़े पांच बजे गुरुद्वारा साहिब में अरदास कर रहे थे। इस दौरान सीसीटीवी में देखा गया कि एक युवक गुरुद्वारा के बाहर टहल रहा है।

देखते ही देखते उक्त युवक गुरुद्वारा साहिब के अंदर दाखिल हो गया और श्री निशान साहिब से छेड़छाड़ करने लगा। साथ ही साइड पर पड़े वाइपर से निशान साहिब को क्षति पहुंचने की कोशिश की गई। वहां से आरोपी निकला और गुरुद्वारा के अंदर बिना सिर ढके घुस गया।

SHO Punjab Police
SHO Punjab Police

जेब से तंबाकू प्रोडक्ट भी मिले

जब गुरुद्वारा साहिब में मौजूद लोगों आरोपी को पकड़ा तो उसके जेब से तंबाकू प्रोडक्ट भी मिले। आरोपी ने हेड ग्रंथी से मारपीट करने की कोशिश भी की। मगर किसी तरह उक्त आरोपी को जमीन पर लेटाकर पकड़ लिया गया और मामले की जानकारी पुलिस प्रशासन को दी गई।

फिल्लौर के SHO सुखदेव सिंह ने बताया कि आरोपी को हमने गिरफ्तार कर लिया है। गुरुद्वारा साहिब के अंदर आरोपी ने काफी उत्पात मचाया था। आरोपी लुधियाना में लेबर का काम करता था। गोयारा कैसे पहुंचा इस बारे में फिलहाल नहीं पता चल पाया है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *