डेली संवाद, जालंधर। Encounter In Jalandhar: इस समय की बड़ी खबर जालंधर से सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर में पुलिस और बदमाश में गोलियां चली है। जानकारी मिली है कि पुलिस ने गैंगस्टर चिंटू समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें : डेली संवाद की खबर का असर- माडल टाउन में अवैध बना Deck5 रेस्टोरेंट सील
बताया जा रहा है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी जिसके आधार पर यहां छापेमारी की गयी। इसी बीच पुलिस को देख बदमाशों ने फायरिंग करना शुरू कर दी। बचाव में पुलिस ने भी फायरिंग की। इसके बाद सभी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।
यह भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर सनसनीखेज आरोप
मिली जानकारी के मुताबिक इन बदमाशों ने साजन नामक व्यक्ति के घर में शरण ली। गैंगस्टर चिंटू ने शहर में कई वारदातों को अंजाम दिया है। सारी वारदात का सीसीटीवी भी सामने आया है। जिसमें आरोपी पुलिस पार्टी को देखकर गोली चलाते नजर आ रहे हैं।