बेबी डॉल, जुगनी फेम सिंगर कनिका कपूर को कोरोना, कई मंत्री, IAS अफसरों और जज की पार्टी में शामिल हुई थीं, ब्यूरोक्रेट व सरकार मेें हड़कंप, देखें VIDEO

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लखनऊ। बॉलीवुड की एक मशहूर प्लेबैक सिंगर कनिका कपूर कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं. वह 15 मार्च को लंदन से लखनऊ आई थीं. आज तक को मिली जानकारी के मुताबिक एयरपोर्ट पर वह ग्राउंड स्टाफ की मिलीभगत से वॉशरूम में छिपकर निकल भागीं. कनिका ने संडे को लखनऊ के गैलेंट अपार्टमेंट में एक पार्टी ऑर्गनाइज की थी जिसमें लखनऊ के तमाम बड़े अफसर और कई नेता शामिल हुए थे. इस घटना के सामने आने के बाद से पूरे अपार्टमेंट में हड़कंप है।

[ads1]

हर कोई डरा हुआ है. नौकर-चाकर और पार्टी कैटरर के तमाम कर्मी भी दहशत में है. खबर ये भी है कि कनिका लखनऊ के ताज होटल में भी ठहरी थीं. जहां तक शालिमार गैलेंट के निवासियों की बात है तो इस अपार्टमेंट के अधिकतर निवासी अब ये बिल्डिंग छोड़ कर दूसरी जगहों पर जा रहे हैं. कनिका कपूर का पूरा परिवार इस बिल्डिंग में रहता है और अब उनके पूरा परिवार को क्वारंटाइन में रखा जा रहा है।

https://www.instagram.com/p/B98tXqnFqE2/?utm_source=ig_web_copy_link

[ads2]

स्वास्थ्य विभाग ने किया सभी को कॉल

जानकारी के मुताबिक हेल्थ डिपार्टमेंट ने कनिका के संपर्क में रहे सभी लोगों को कॉल किया है और उन्हे सेल्फ आईसोलेट करने के लिये भी कहा है. अभी किसी और मे लक्षण नही मिले हैं केवल सिंगर पॉजिटिव पायी गयी हैं. बता दें कि कनिका ने बेबी डॉल, जुगनी, चिट्टियां कलाइयां और देसी लुक जैसे तमाम सुपरहिट गाने गाए हैं।

देखें वीडियो

https://youtu.be/XNoCAQfY6Ys















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *