पंजाब में कोरोना वायरस का तीसरा मामला आया सामने, एक की मौत, दूसरे की हालत में सुधार नहीं

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़। पंजाब में कोरोना वायरस से संक्रमित एक और मरीज सामने आया है और इसके साथ ही पॉजीटिव मरीजों की संख्या तीन हो गई है। एक मरीज की मौत हो चुकी है। दूसरे पॉजीटिव मरीज की हालत में भी सुधार नहीं हो रहा है। इसके अलावा कई संदिग्ध मरीज सामने आए हैं, जिसके सैंपल की जांच हो रही है।

शुक्रवार को मोहाली जिले में कोरोना की तीसरा केस मिला। फेज 3 की एक बुजुर्ग महिला को कोरोना होने की पुष्टि हुई है। महिला कुछ समय पहले यूके से लौटी है। उनकी उम्र 69 वर्ष बताई जा रही है। सिविल अस्पताल में ही महिला को रखा जाएगा। महिला के इलाके को सील कर दिया गया है। साथ ही महिला के संपर्क में आए लोगों को भी जांच की जा रही है।

[ads1]

नवांशहर निवासी बुजुर्ग की मौत

एसबीएस नगर (नवांशहर) में हुई इस मौत के साथ ही देश में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या चार पहुंच गई है। 70 वर्षीय जिस बुजुर्ग की मौत हुई है, वह 7 मार्च को जर्मनी से इटली के रास्ते दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचा था। उसी दिन वह अपने गांव पहुंच गया था। वह पहले से ही मधुमेह और उच्च रक्तचाप का मरीज था। उसे घर में ही चिकित्सीय निगरानी में रखा गया था।

होशियारपुर निवासी की हालत में सुधार नहीं

4 मार्च को इटली से लौटा होशियारपुर निवासी अभी भी कोरोना संक्रमण से मुक्त नहीं हो पाया है। सरकारी मेडिकल कॉलेज स्थित इंफ्लुएंजा लैब में दूसरी बार हुई जांच में भी वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इससे पहले इस व्यक्ति के खून की जांच पहले एम्स दिल्ली में हुई थी, जहां उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद 7 मार्च को उसका सैंपल नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी लैब पुणे भेजा गया। पुणे से 9 मार्च को आई रिपोर्ट में भी उसे कोरोना पॉजिटिव घोषित किया गया।

कोरोना पॉजिटिव यह मरीज अपने 15 वर्षीय बेटे व पत्नी के साथ इटली से लौटा था। उसकी पत्नी व बेटे के सैंपल की भी जांच की गई, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई। दरअसल, इस शख्स के बेटे की प्राथमिक टेस्ट रिपोर्ट एम्स से पॉजिटिव बताई गई थी, लेकिन पुणे की लैब में इसे निगेटिव बताया गया। यह शख्स गुरुनानक देव अस्पताल अमृतसर स्थित आइसोलेशन वॉर्ड में उपचाराधीन है। आइसोलेशन वॉर्ड में संदिग्ध मरीजों को भी प्रतिदिन लाया जा रहा है। उस व्यक्ति को अलग कक्ष में रखा गया है।

[ads2]

आज से बसों का संचालन बंद

पंजाब में कोरोना के खतरे से निपटने के लिए गठित किए गए मंत्री समूह ने गुरुवार को कई अहम फैसले लिए। स्थानीय निकाय मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा की अध्यक्षता में हुई थी। शुक्रवार यानी 20 मार्च को आधी रात 12 बजे से सभी सार्वजनिक परिवहन (सरकारी-निजी बसे और ऑटो) का संचालन बंद हो जाएगा।

कोरोना वायरस की दहशत के चलते जिला श्री आनंदपुर साहिब को पूरी तरह सील कर दिया गया है। श्री आनंदपुर साहिब में वाहनों की एंट्री को भी बंद कर दिया है। पंजाब बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं भी 31 मार्च तक स्थगित कर दी गई हैं।

होटलों, रेस्टोरेंट व ढाबों में खाने पर रोक

मंत्री समूह ने सभी उपायुक्तों, एसएसपी, सीएमओ, एसएमओ को स्टेशन न छोड़ने के लिए निर्देश दिए हैं। राज्य में मैरिज पैलेस, बैंक्वेट हालों में कांफ्रेंस, सेमिनार व समारोहों पर रोक लगाने का फैसला किया है। इसके अलावा होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में खाने-पीने पर भी रोक लगा दी गई है। हालांकि घर पर ऑनलाइन खाना मंगाने या खाना पैक करके ले जाने की छूट रहेगी। सरकारी कार्यालयों में सभी प्रकार की ‘पब्लिक डीलिंग’ पर भी तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *