भारत में कोरोना वायरस के कुल मरीज़ 1,965 हुए, 24 घंटों में 328 नए मामले सामने आए, जाने अपडेट

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। भारत में कोरोनावायरस से अब तक 50 लोगों की मौत हो चुकी है और संक्रमितों की संख्या 1,965 पहुंच गई है. बीते 24 घंटे में कोरोना के 328 नए मामले सामने आए हैं, वहीं एक अच्छी खबर यह है कि इसके संक्रमण से 151 लोग ठीक हो चुके हैं।

[ads1]

स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से गुरुवार सुबह ये आंकड़े जारी किए गए हैं. बता दें कि कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए देश में 2। दिनों का लॉकडाउन जारी है, जो 14 अप्रैल तक चलेगा। कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 50 तक पहुंची, कुल संक्रमित लोगों की संख्या 1,965 : स्वास्थ्य मंत्रालय अधिकारी। हरियाणा में कोविड-19 से पहली मौत, संक्रमित 67 वर्षीय व्यक्ति अंबाला का रहने वाला था: अधिकारी।

[ads2]

भारत में कोरोनावायरस के कुल मरीज़ों की संख्या 1,965 हो गई है, जिनमें से 1,764 का इस वक्त इलाज चल रहा है. अब तक 150 मरीज़ों को उपचार के बाद छुट्टी दी गई है, जबकि एक मरीज़ इलाज के दौरान माइग्रेट कर गया है. कोरोनावायरस के कारण भारत में अब तक 50 लोगों की मौत हो चुकी है. पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 328 नए पुष्ट मामले सामने आए, और 12 मरीज़ों ने जान गंवाई।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *