15 अप्रैल से फिर चल सकती हैं ट्रेनें, 4 घंटे पहले पहुंचना होगा स्‍टेशन, यात्रियों पर लागू होगा यह प्रोटोकाल

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्‍ली। लॉक डाउन के चलते बंद हुआ ट्रेनों का परिचालन 15 अप्रैल से एक बार फिर शुरू हो सकता है. भारतीय रेलवे ने ट्रेनों के परिचालन को दोबारा शुरू करने के लिए आवश्‍यक प्रोटोकॉल तैयार कर लिया है. नए प्रोटोकॉल के तहत, मुसाफिरों को ट्रेन के निर्धारित समय से चार घंटे पहले रेलवे स्‍टेशन पहुंचना होगा।

[ads1]

रेलवे स्‍टेाशन में दाखिल होने से पहले सभी मुसाफिरों की थर्मल स्‍क्रीनिंग होगी. थर्मल स्‍क्रीनिंग पास करने वाले मुसाफिरों को ही रेलवे स्‍टेशन में प्रवेश करने की इजाजत दी जाएगी. इसके अलावा, जिन मुसाफिरों को बुखार, खांसी, जुखाम की शिकायत होगी, उन्‍हें यात्रा की इजाजत नहीं दी जाएगी।

सिर्फ स्‍लीपर क्‍लास में कर सकेंगे यात्रा

रेलवे के वरिष्‍ठ अधिकारी के अनुसार, 15 अप्रैल से आरक्षिण नॉन एसी शयनयान श्रेणी में ही यात्रा करने की इजाजत होगी. ट्रेनों में न ही एसी के कोच होंगे और ना ही अनारक्षित क्‍लास में यात्रा करने की इजाजत होगी. इतना ही नहीं, रेलवे स्‍टेशन में सिर्फ नॉन एसी शयनयान श्रेणी में टिकट आरक्षित कराने वाले मुसाफिरों को ही रेलवे स्‍टेशन में प्रवेश करने की इजाजत दी जाएगी।

इस दौरान, किसी भी स्‍टेशन में प्‍लेटफार्म टिकटों की ब्रिकी पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा रहेगा. जिन मुसाफिरों के पास वेटिंग टिकट हैं, उन्‍हें भी रेलवे स्‍टेशन में प्रवेश की इजाजत नहीं होगी. इसके अलावा, रेलवे ने वरिष्‍ठ नागरिकों को फिलहाल सफर न करने की सलाह देने का मन बनाया है।

12 घंटे पहले देनी होगी सेहत की जानकारी

भारतीय रेलवे के वरिष्‍ठ अधिकारी के अनुसार, यात्रा पर जाने वाले सभी यात्रियों को अपने सेहत से जुड़ी सभी जानकारी यात्रा के निर्धरित समय से 12 घंटे पहले रेलवे के साथ साझा करनी होगी. यात्रा के दौरान, किसी भी मुसाफिर में खांसी, जुकाम, बुखार आदि जैसे लक्षण दिखते हैं तो उसे तुरंत ट्रेन रुकवाकर नीचे उतार दिया जाएगा।

यात्रा के दौरान, ट्रेन के सभी दरवाजे बंद रहेंगे, जिससे कोई भी अनावश्‍यक शख्‍स ट्रेन में दाखिल न हो सके. इसके अलावा, हर रूट पर चुनिंदा स्‍टेशनों का चुनाव किया जाएगा, जिन पर ट्रेन रुकेगी. वहीं, सोशल डिस्‍टेंसिग का पालन कराने के लिए कोच की सभी साइड बर्थ खाली रहेंगी. इसके अलावा, हर छह सीट को मिलाकर एक केबिन बनाया गया है. एक केबिन में सिर्फ दो यात्री सफर कर सकेंगे।

[ads2]

मामूली शुल्‍क पर मिलेंगे मॉस्‍क और दस्‍ताने

कोरोना पर गठित मंत्रियों के समूह के निर्देश-सुझाव को ध्‍यान में रखते हुए रेलवे ने मॉस्‍क और दस्‍तानों को रेलवे स्‍टेशन में मुहैया कराने का भी फैसला लिया है. रेल ऑपरेशन के दायरे में आने वाले हर स्‍टेशन पर मामूली कीमत पर दस्‍ताने व मॉस्‍क मुसाफिरों को उपलब्‍ध कराए जाएंगे. रेलवे स्‍टेशन और ट्रेन में सभी मुसाफिरों और रेलवे स्‍टाफ को मॉस्‍क लगाना अनिवार्य होगा. उल्‍लेखनीय है कि उत्‍तर रेलवे ने लॉक डाउन खत्‍म होने के बाद 307 ट्रेनों को चलाने की योजना तैयार की है, जिसमें 133 ट्रेनों की शत-प्रतिशत सीटें आरक्षित हो चुकी हैं।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *