पंजाब पुलिस पर हमला करने वाले लोग गुरुद्वारे से गिरफ्तार, निहंग समुदाय प्रमुख बोले- ये सभी गुंडे हैं

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पटियाला। सब्जी मंडी में रविवार सुबह निहंगों ने पुलिस पर हमला कर दिया। हमले में एक एएसआई की कलाई कटकर अलग हो गई, जबकि थाना इंचार्ज बिक्कर सिंह और एक अन्य पुलिसवाला जख्मी हो गया। एएसआई की हालत गंभीर होने के कारण उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। अन्य घायलों को पटियाला के अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

[ads1]

घटना के बाद निहंग गुरुद्वारा खिचड़ी साहिब में छिप गए। अंदर से गोलीबारी भी की। बाद में कमांडो टीम ने गुरुद्वारे से 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हमलावर निहंग बलबेड़ा क्षेत्र के गुरुद्वारा खिचड़ी साहब के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना के बाद आरोपी गुरुद्वारे में छिप गए।

पुलिस अधिकारी भी पीछा करते हुए गुरुद्वारे पहुंचे। पटियाला जोन के आईजी जतिंदर सिंह भी मौके पर पहुंच गए हैं। उन्होंने सरेंडर के लिए चेतावनी दी, लेकिन आरोपी गुरुद्वारे के अंदर से पुलिस को धमकियां दे रहे थे। पुलिस ने किसी तरह सातों को गिरफ्तार किया है।

डीजीपी ने कहा- घटना दुर्भाग्यपूर्ण, सख्त कार्रवाई होगी

पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता ने कहा कि पटियाला की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। एएसआई पीजीआई चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। मैंने वहां के निदेशक से बात की। उनकी सर्जरी के लिए पीजीआईएमईआर के शीर्ष प्लास्टिक सर्जन की नियुक्ति की गई है। आरोपी निहंगों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई जल्द की जाएगी।

[ads2]

निहंग समुदाय प्रमुख बोले- पुलिस पर हमला करने वाले गुंडे

पटियाला में निहंग समुदाय के प्रमुख 96 करोड़ी बाबा बलबीर सिंह ने कहा, ‘‘इन्होंने (आरोपी निहंगों ने) पहनावा जरूर निहंग सिंह जैसा पहन रखा है, लेकिन हमारा समुदाय ऐसा नहीं है। लोगों और लाचारों की मदद के लिए यह संप्रदाय बना है। जिन्होंने पुलिस पर हमला किया, वे सिर्फ और सिर्फ गुंडे हैं।

देखें गुंडागर्दी

https://youtu.be/iRQALu_HkQw















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *