तब्लीगी जमात के चीफ के ससुरवालों को कोरोना, जमाती के संपर्क में आने वाले मदरसे के 8 छात्र भी पॉजिटिव

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लखनऊ। दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज के प्रमुख मौलाना मुहम्मद साद के ससुराल सहारनपुर तक कोरोना संक्रमण पहुंच गया है। उसकी बीवी के दो भाई की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह दोनों हाल ही में फ्रांस से लौटे थे। इन दोनों का सैम्पल 7 अप्रैल को भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट अभी आई है। इसके बाद पूरे इलाके को सील कर सैनिटाइज किया गया।

[ads2]

उत्तर प्रदेश के शामली के रहने वाले मौलाना साद का ससुराल सहारनपुर जिले के मुफ्ती मोहल्ले में हैं। कोरोना पॉजिटिव पाए गए उसके दोनों साले यहीं रहते हैं। इसमें से एक तो मोहल्ले में स्थित मस्जिद का मौलाना है। मौलाना का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है।

योगी सरकार ने उसकी तलाश के लिए पांच टीमें गठित की हैं जबकि दिल्ली पुलिस ने भी दो टीमें बनाईं हैं। इन टीमों ने मरकज प्रमुख के शामली स्थित पैतृक निवास से लेकर सहारनपुर में उसके ससुराल तक दबिश दी थी। लेकिन वह अभी तक हाथ नहीं लगा है। इस बीच, दिल्ली पुलिस ने उस पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

[ads1]

उत्तर प्रदेश में संक्रमण के 45 नए मामले

इधऱ, उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन 2.0 का बुधवार को पहला दिन था। यूपी में कोरोनावायरस के 45 नए मामले आए हैं। इनमें लखनऊ में 31, आगरा में 13 और एक मामला सीतापुर जिले का है। प्रदेश में कोरोनावायरस पॉजिटिव की संख्या 705 हो गई। संक्रमण से अब तक 12 लोगों की जान गई है। राज्य के संक्रमितों में करीब 395 जमाती हैं। कानपुर में इन जमातियों के संपर्क में आने वाले 8 मदरसा छात्र संक्रमित हैं।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *