Punjab News: इंजीनियरिंग करने वाले छात्रों के लिए और आसान होगा पढ़ना, GNDU ने किया ये बदलाव

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 312 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: छात्र अब अपनी मातृभाषा पंजाबी (Punjabi) में इंजीनियरिंग (Engineering) की पढ़ाई कर सकते हैं, जिससे छात्रों के लिए पढ़ाई करना आसान हो जाएगा।

यह भी पढ़ें:  विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन 5 देशों के नए वीजा नियमों को न करें नजरअंदाज

इसके चलते गुरु नानक देव विश्वविद्यालय (GNDU) ने विज्ञान एवं तकनीकी शब्दावली आयोग, नई दिल्ली के सहयोग से इंजीनियरिंग विषयों के तकनीकी शब्दों का पंजाबी में अनुवाद किया है, जिससे छात्र अंग्रेजी के साथ-साथ पंजाबी में भी अर्थ समझ सकेंगे।

किताबों में बदलाव करने का काम शुरू

हाल ही में जी.एन.डी.यू स्कूल ऑफ पंजाबी स्टडीज द्वारा तीन कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। चर्चा के बाद, जीएनडीयू ने शब्दों का अनुवाद किया और उन्हें भारत सरकार के आयोग को सौंप दिया। किताबों में भी बदलाव करने का काम शुरू हो गया है।

GNDU college
GNDU college

बता दें कि कई देश अपनी भाषा में शिक्षा प्रदान करते हैं। जानकारी के मुताबिक, स्कूल ऑफ पंजाबी स्टडीज के प्रमुख डॉ. मनजिंदर सिंह ने बताया कि विज्ञान जैसे विषयों को पंजाबी में पढ़ाने की कोशिश में शब्दों का पंजाबी में अनुवाद किया गया है।

अपनी भाषा में समझना आसान

पंजाबी में अनुवाद करने का मकसद यही है कि कोई भी विषय को अपनी भाषा में समझना आसान हो जाता है। उदाहरण के लिए कई देशों जैसे जापान, चीन, रूस और फ्रांस में उनकी भाषा में पढ़ाया जाता है। ये सभी देश अपनी भाषा में शिक्षा प्रदान करते हैं, क्योंकि छात्र अपनी मातृभाषा में बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं।

डॉ. मनजिंदर सिंह ने बताया कि आने वाले एक-दो साल में पंजाबी में पढ़ाई शुरू कर दी जायेगी। इसमें पंजाबी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं के विकल्प होंगे। उन्होंने कहा कि पहला प्रयास इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा पंजाबी में शुरू करने का है, ताकि प्रवेश परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *