ट्रेन व कार की भीषण टक्‍कर, हादसे में 4 लोगों की मौत, कई की हालत नाजुक

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पटना। बिहार में शनिवार की सुबह बड़ा हादसा हुआ है। पटना के पुनपुन के पास जनशताब्दी एक्‍सप्रेस व कार के टकरा जाने से चार लोगों की घटना-स्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों में तीन की पहचान कर ली गई है। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायलों को देखते हुए मृतकों की संख्‍या बढ़ने की आशंका है। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्‍पताल भेजा गया है।

[ads2]

जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह एक कार एक अवैध रेलवे क्रॉसिंग पार करते वक्‍त पटरी पर ही फंस गई। इसी बीच पटना से रांची जाने वाली जनशताब्दी एक्‍सप्रेस आ गई। ट्रेन के चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाई, लेकिन दुर्घटना हो ही गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद जोर धमाके की आवाज दूर गांव तक गई। गाड़ी का पिछला हिस्सा उड़कर पास की झाड़ियों में जा गिरा।

[ads1]

मृतकाें में तीन की पहचान, कई घायल

ट्रेन के कार से टकराने पर भयानक आवाज हुई। इस दौरान ट्रेन भी पूरी तरह हिल गई। आवाज सुन आसपास के लोग दौड़े। उन्‍होंने बोलेरो सवार लोगों को तत्‍काल मदद दी, लेकिन चार की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। बोलेरो में कितने लोग सवार थे, फिलहाल स्पष्ट नही हो सका है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार पास के ही धरहरा के सुरेन्द्र सिंह की बेटी, दामाद और नाती की मौके पर मौत हुई है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *