दक्षिण कोरिया की एडिसन मोटर्स यूपी में लगाएगी इलेक्ट्रिक व्हीकल प्लांट, CM योगी ने दी सहमति

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लखनऊ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके 5 कालीदास मार्ग स्थित आवास पर इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली दक्षिण कोरिया के एडिसन मोटर्स के प्रबंध निदेशक वाई.के.ली के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मण्डल ने भेंट की और प्रदेश में इलेक्ट्रिक व्हीकल प्लांट लगाने की इच्छा प्रकट की। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधि मण्डल को आश्वस्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा निवेशकों को हर सम्भव सहायता प्रदान की जायेगी।

[ads2]

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि निवेशकों की सुविधा के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल पालिसी को पुनरीक्षित करके और अधिक आकर्षक बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता की दृष्टि से उत्तर प्रदेश देश में सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है। प्रदेश में सबसे अधिक एक्सप्रेस-वे और हाइवे हैं। निवेशकों के लिए निवेश मित्र पोर्टल संचालित हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश का दक्षिण कोरिया के साथ बहुत पुराना संबंध है। इसको और आगे बढ़ाने के प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और दक्षिण कोरिया के बीच व्यापारिक गतिविधियों के आदान-प्रदान से दोनों देशों के संबंध प्रगाढ़ होंगे और प्रदेश में औद्योगीकरण को बढ़ावा मिलेगा।

90% से अधिक कलपुर्जे उत्तर प्रदेश में बनेंगे

प्रबंध निदेशक वाई.के.ली. ने मुख्यमंत्री योगी को कम्पनी के इतिहास के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एडिसन मोटर्स द्वारा प्रथम चरण में 500 से 700 करोड़, द्वितीय चरण में 1000-1500 करोड तथा तृतीय चरण में 2000-3000 करोड़ का निवेश किया जायेगा। इससे क्रमशः प्रथम चरण में 2000, द्वितीय चरण में 3000 तथा तृतीय चरण के निवेश में लगभग 5000 लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

[ads1]

वाई के.ली. ने यह भी अवगत कराया कि एडिसन मोटर्स द्वारा 90 प्रतिशत से अधिक कलपुर्जे उत्तर प्रदेश में बनाये जायेंगे। इससे यहां की सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम इकाइयों को भी लाभ होगा। उन्होंने बताया कि प्लांट लगाने के लिए लखनऊ के आस-पास तथा यमुना एक्प्रेस-वे के निकट भूमि के चयन की कार्यवाही की जा रही है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *