25 साल की युवती से 143 लोगों ने किया कई बार रेप; नेता, पत्रकार और कई छात्र शामिल, 42 पेज की FIR दर्ज

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

हैदराबाद। हैदराबाद में एक महिला ने 143 लोगों पर अपने साथ यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला का आरोप है कि अलग-अलग घटनाओं में कुल 143 लोगों ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर 42 पेज की FIR दर्ज कर ली है।

[ads2]

हैदराबाद में पुंजागुट्टा पुलिस ने 42 पेजों में उन 143 लोगों का डीटेल दर्ज किया है, जिनके खिलाफ महिला ने आरोप लगाए हैं। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ करेगी। खास बात यह है कि आरोपियों में कुछ महिलाएं भी शामिल हैं। बहरहाल, पुलिस पीड़िता की मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले गई है।

पति ने भी नहीं दिया साथ

पीड़िता ने अपनी शिकायत में जिन लोगों पर इल्जाम लगाए हैं, उनमें परिचितों के अलावा मुख्य धारा की राजनीति, छात्र राजनीति, मीडिया, फिल्म और अन्य बैकग्राउंड के लोग शामिल हैं। शिकायत के अनुसार, शादी के बाद पति और ससुराल वालों ने यौन उत्पीड़न किया और मारपीट भी की। इसके बाद उसने तलाक ले लिया और कॉलेज में पढ़ाई करने गई, वहां भी उसका रेप हुआ।

[ads1]

कई सालों से यौन उत्पीड़न का शिकार

महिला के अनुसार, वह बीते कई सालों से यौन उत्पीड़न का शिकार हो रही है लेकिन पहली बार पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुंजागुट्टा पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (IPC) की उपयुक्त धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। महिला ने कई आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने और ऑनलाइन सेक्स रैकेट चलाने का भी आरोप लगाया है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *