अयोध्या में श्रीराम मंदिर का नक्शा हुआ पास, 2 करोड़ रुपए डेवलपमेंट शुल्क

Daily Samvad
2 Min Read
Ayodhya Ram Mandir
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अयोध्या। श्री रामजन्मभूमि (Shri Ram Janmabhoom) के भव्य दिव्य निर्माण करने के लिए ट्रस्ट ने अयोध्या विकास प्राधिकरण (Ayodhya Development Authority) के पास राम मंदिर का नक्शा जमा किया गया था। प्राधिकरण की 76वीं बोर्ड की बैठक बुलाई गई, जिसकी अध्यक्षता अयोध्या मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल ने की।

बोर्ड की बैठक में राम मंदिर के निर्माण के लिए जमा किए गए मानचित्र को पास कर दिया गया। इसकी जानकारी अयोध्या मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल ने दी। उन्होंने बताया कि आज बोर्ड की बैठक में प्रस्तुत नक्शे मे एक लेआउट था, जो की 67 एकड़ लगभग 2 लाख 74 हजार स्क्वायर मीटर का और एक 12789 स्क्वायर मीटर एरिया का है। इन दोनों नक्शों को आज बोर्ड की बैठक में पास कर दिया गया हैं।

इसके बाद ट्रस्ट के प्रतिनिधि अनिल मिश्रा को एक पत्र सौंपा गया हैं जिसमें 2,11,33,184.00 रुपए डेवलपमेंट शुल्क जमा करना होगा। इसके अतिरिक्त लेबर शुल्क 15 लाख रुपए भी जमा करना है। इसके बाद नक्शा ट्रस्ट को रिलीज कर दिया जाएगा अब ट्रस्ट को 2 करोड़ 11 लाख 33 हजार एक सौ 84 रुपए जमा करने होंगे।

डेवलपमेंट शुल्क, ट्रस्ट द्वारा जमा किए गए मानचित्र के मुताबिक 274110 वर्गमीटर ओपन एरिया दर्शाया गया हैं एवं 13000 वर्गमीटर एरिया कवर्ड दर्शाया गया है। इसी कवर्ड एरिया में ही निर्माण किया जाएगा। श्री रामजन्मभूमि मंदिर का भूमिपूजन 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। अब राम भक्तों को भव्य दिव्य श्रीराम मंदिर का इंतजार है कि उसका आकर्षण कैसा होगा।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *