रेलवे का बड़ा फैसला, 12 सितंबर से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, 10 सितंबर से टिकटों की बुकिंग

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे (Indian Railway) 12 सितंबर से 80 नई विशेष ट्रेनें (Special Trains) शुरू करने जा रहा है। इनके लिए रिजर्वेशन की प्रक्रिया 10 सितंबर से शुरू होगी। ये ट्रेनें अभी चल रही 230 ट्रेनों के अलावा होंगी। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष वीके यादव ने आज यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 80 नई ट्रेनें या 40 जोड़ी ट्रेनें 12 सितंबर से शुरू होंगी।

अभी चलाई जा रहीं सभी विशेष ट्रेनों के परिचालन की निगरानी की जाएगी और जहां भी ट्रेन की मांग होगी या लंबी प्रतीक्षा सूची होगी, वहां एक्चुअल ट्रेन से पहले एक ‘क्लोन’ ट्रेन चलाई जाएगी। परीक्षाओं के लिए या ऐसे ही किसी उद्देश्य के लिए राज्य सरकारों से अनुरोध किए जाने पर ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। उन्होंने साथ ही कहा कि उच्चतम न्यायालय के आदेश के तहत दिल्ली सरकार और रेलवे, पटरियों के किनारे से कचरा हटाने के लिए संयुक्त रूप से तुरंत कदम उठाएंगे।

22 मार्च से निलंबित हैं एक्सप्रेस ट्रेनें

देश में लगातार तेजी से बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए रेलवे ने पहले ही सभी पैसेंजर ट्रेनों (Regular Passenger Train) को अनिश्चितकाल के लिए रद्द कर दिया था। रेलवे ने कहा था कि सभी नियमित पैसेंजर ट्रेनें अगले नोटिस तक निलंबित रहेंगी। हालांकि, 230 स्पेशल ट्रेनें चलती रहेंगी।

देश में कोरोना संक्रमण को देखते हुए रेलवे ने 22 मार्च से पैसेंजर ट्रेनों, मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया था। वहीं, लॉकडाउन के बीच विभिन्न स्थानों पर फंसे प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने के लिए रेलवे मे 1 मई से श्रमिक स्पेशल ट्रेनों को शुरू किया था। इसके बाद 12 मई से राजधानी स्पेशल ट्रेनें शुरू की गईं और फिर 1 जून से 100 जोड़ी और ट्रेनों को चलाया गया। इस तरह अभी 230 ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *