नगर कीर्तन के दौरान संत सीचेवाल ने 551 पौधों का बांटा प्रशाद, पढ़ें क्या बोले कैप्टन अमरिंदर सिंह

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 337 शब्द|📅 30 Nov 2020

nagar kirtan

डेली संवाद, सुलतानपुर लोधी
श्री गुरू नानक देव जी के 551 वें प्रकाश पर्व के मौके पर गुरुद्वारा गुरप्रकाश निर्मल कुटिया से चले नगर कीर्तन के दौरान वातावरण प्रेमी संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने संगत को 551 पौधों का प्रशांद बांटा। यह नगर कीर्तन निर्मल कुटिया से शुरू हो कर गुरुद्वारा संतघाट, गुरुद्वारा गुरू का बाग़, गुरुद्वारा हट साहब और गुरुद्वारा बेर साहब से होता हुआ निर्मल कुटिया आ कर संपन्न हुया।

नगर कीर्तन का जगह जगह पर स्नेहपूर्ण स्वागत किया गया और लंगर छकाया गया। नगर कीर्तन के दौरान जहाँ संत बलबीर सिंह सीचेवाल जी ने गुरबानी का गायन करके संगत को निहाल किया। संत अवतार सिंह यादगारी स्कूल के बच्चों और सीचेवाल के रागी जत्थे की तरफ से संगत को कीर्तन के साथ जोड़ा। नगर कीर्तन दौरान संत सीचेवाल जी ने संगत को पंजाब के प्रदूषित हो रहे वातावरण बारे भी सचेत किया।

नगर कीर्तन दौरान संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने दिल्ली में धरना दे रहे किसानों के हक में आवाज़ बुलंद करते हुए कहा कि देश का पेट भरने वाला अंनदाता पिछले दो महीनों से सड़कों पर बैठा है। उन्होंने कहा कि किसानों की तरफ से अपने हकों के लिए आवाज़ बुलंद की जा रही है और जिस के लिए सरकार को किसानों की बात पहल के आधार पर सुननी चाहिए और इस का हल निकालना चाहिए ,जिससे देश का पेट भरने वाला अंनदाता सड़कें पर न रुले।

कैप्टन ने संत सीचेवाल को किया सम्मानित

इस से पहले मुख्य मंत्री पंजाब कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने वातावरण प्रेमी संत बलबीर सिंह सीचेवाल वालों को सम्मानित भी किया। पंजाब सरकार की तरफ से निहंग सिंहों के गुरुद्वारा साहब में वें प्रकाश पर्व की संपूर्णता के लिए समागम करवाया गया था। इस मौके संत समाज की ओर धार्मिक शख्सियतों को भी सम्मानित किया गया। नगर कीर्तन दौरान तख़्त श्री पटना साहब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी इकबाल सिंह, संत अमरीक सिंह जी खुखरैण, संत गुरमेज सिंह सैदराना साहब, बाबा सुरजीत सिंह जी लोहियाँ, खेड़ा बेट से महात्मा मुनि जी, संत सुखजीत सिंह समेत और शख्सियतों ने हाज़िरी भरी।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *