जालंधर में पकड़ा गया सबसे बड़ा ड्रग माफिया, जेलों में बंद गैंगस्टरों और आतंकवादियों से है इसका सीधा कनेक्शन, पढ़ें बड़ा खुलासा

Daily Samvad
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

drugs smugler

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब पुलिस ने दो व्यक्तियों की गिरफ़्तारी और 4 किलो हेरोइन की बरामदगी के साथ गैंगस्टरों और आतंकवादियों से सम्बन्धित और अंतराष्ट्रीय संपर्क वाले एक बड़े ड्रग माफिया का पर्दाफाश किया है। प्राथमिक जांच में दोषियों जिनकी पहचान जसविन्दर सिंह उर्फ जस्स और रमेश कुमार उर्फ केसा, दोनों निवासी जालंधर (ग्रामीण) के तौर पर हुई है, के पंजाब की जेलों में बंद कुछ गैंगस्टरों और दुबई के एक तस्कर के साथ मज़बूत गठजोड़ का पर्दाफाश हुआ है।

डीजीपी दिनकर गुप्ता के अनुसार अब तक की जांच से यह सामने आया है कि कश्मीर से पंजाब में तस्करी किए गए नशों की बिक्री से प्राप्त पैसे का प्रयोग संभावित तौर पर आतंकवादी गतिविधियों के लिए फंडिंग के लिए किया जा रहा था। उन्होंने कहा पूरी अंतरराष्ट्रीय साजिश और नैटवर्क के आगे-पीछे के सभी संबंधों से पर्दा हटाने के लिए अगली जांच जारी है।

दो देसी .32 बोर पिस्तौल समेत 10 बिना इस्तेमाल किए हुए कारतूस बरामद

दोषियों से हेरोइन के अलावा दो देसी .32 बोर पिस्तौल समेत 10 बिना इस्तेमाल किए हुए कारतूस और जे.के.-012-ई -2277 नंबर वाली एक कार, जिसका प्रयोग पंजाब की जेलों में बंद गैंग्स्टरों के इशारे पर श्रीनगर से नशों की तस्करी के लिए किया जाता था, भी बरामद की गई है। ड्रग माफिया के तार दुबई के एक व्यक्ति के साथ जुड़े हैं, जो नशा तस्करों और पंजाब के नशा तस्करों को नशों की सप्लाई के लिए कथित तौर पर कश्मीर के नशा तस्करों के साथ संबंध कायम करने में शामिल है।

मामले की जानकारी देते हुए डीजीपी ने खुलासा किया कि जालंधर (ग्रामीण) पुलिस को जसविन्दर सिंह, रमेश कुमार और गुरसेवक सिंह सम्बन्धित फिऱोज़पुर जेल में बंद पलविन्दर सिंह उर्फ पिन्दा के इशारे पर ड्रग नैटवर्क चलाने की सूचना मिली थी। प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस द्वारा एस.एस.पी., जालंधर सन्दीप गर्ग की सीधी निगरानी अधीन छापे मारे गए, जिसके चलते जि़ला जालंधर (ग्रामीण) के गाँव लोहियां में जसविन्दर सिंह के घर से रमेश कुमार और जसविन्दर सिंह को गिरफ़्तार किया गया। उनका साथी, गुरसेवक सिंह निवासी पटियाला अभी फऱार है और उसकी खोज के लिए छापे मारे जा रहे हैं।

श्रीनगर से पंजाब में नशों की तस्करी

गिरफ़्तार किये गए दोषियों से पूछताछ से पता चला है कि उनकी योजना पलविन्दर सिंह द्वारा जम्मू कश्मीर की गाड़ी (मौजूदा केस में, रजिस्ट्रेशन नं. जे.के.-012-ई-2277) में श्रीनगर से पंजाब में नशों की तस्करी करने की थी। ऐसा लगता है कि सरहद पार से भारत में नशों की तस्करी की जाती थी और फिर यह नशे मार्केट में बेचे जाते थे, जिसका पैसा गैंगस्टरों और आतंकवादी गतिविधियों के लिए फंडिंग के लिए जाता था। दोषियों के खि़लाफ़ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 सी और हथियार एक्ट की धारा 25 के अंतर्गत एफआईआर नं. 246, तारीख़ 11.12.2020, पुलिस थाना लोहियाँ, जि़ला जालंधर (ग्रामीण) में मामला दर्ज कर लिया गया है।

#Jalandhar : सिख तालमेल कमेटी के सदस्यों ने बन्द करवाए रिलायंस के शोरूम

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *