सीएम योगी बच्चों में जगा रहे महान विभूतियों के जीवन से सीखने की अलख

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

वेब सीरीज से प्राईमरी स्‍कूलों के बच्‍चे देखे रहे भारत की महान विभूतियों की कहानियां। सीएम के निर्देश पर बेसिक शिक्षा परिषद ने तैयार की वेब सीरीज, डॉयट ने देश की महान विभूतियों पर तैयार किए 50 एपिसोड

yogi

डेली संवाद, लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्राईमरी स्कूलों के कायाकल्‍प के साथ बच्‍चों में संस्‍कार और देश की महान विभूतियों के जीवन से अनुसरण करने की अलख जगाने का काम भी कर रहे हैं। सीएम योगी के निर्देश पर बेसिक शिक्षा परिषद प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्‍चों को भारत की महान विभूतियों के जीवन से जुड़ी हर जानकारी को वेब सीरीज के जरिए दे रही है।

जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्‍थान डायट ने स्‍वतंत्रता संग्राम सेनानियों, वैज्ञानिक, गायक, राजनेता समेत कई अन्य विभूतियों पर 50 एपिसोड की वेब सीरीज तैयार की है। जिसको मिशन प्रेरणा के तहत बच्‍चों को दिखाया जा रहा है, ताकि वह इन विभूतियों का अनुसरण कर जीवन में बेहतर मुकाम हासिल कर सकें।

आधुनिक युग में बच्‍चे किताबों की अपेक्षा वीडियो माध्‍यम से जल्‍द सीखते हैं। इसलिए बच्‍चों के लिए भारत की महान विभूतियों पर वेब सीरीज तैयार की गई है। कक्षा आठ की किताब पर आधारित भारत की महान विभूतियों पर 50 एपिसोड की वेब सीरीज बनाई जा रही है। इनमें महान कवि कालिदास, क्रांतिकारी भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, संविधान रचयिता डॉ. भीमराव अम्‍बेडकर, पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्‍दुल कलाम, स्‍वतंत्रता सेनानी समेत देश के मशहूर गायक और अभिनेता के जीवन के हर पहलू, उनके संघर्ष और कामयाबी की गाथा को दिखाया गया है, ताकि छात्र उनसे प्रेरणा हासिल कर सकें।

पढ़ाई के साथ बीमारी से भी बचाओ के तरीके भी

जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्‍थान का यू ट्यूब पर डायट लखनऊ के नाम से चैनल है। इसमें अब तक 86 वीडियो अपलोड किए गए हैं। चैनल के ढ़ाई लाख से ज्यादा सब्‍सक्राइबर हैं। प्रदेश के सभी 70 डायटों को यहीं से वीडियो बनाकर भेजे जाते हैं। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों और बच्‍चों को भी वीडियो का लिंक शेयर किया जाता है। डायट द्वारा ज्ञानवर्धक वीडियोज के साथ-साथ बच्‍चों को कुपोषण, कोरोना वायरस से बचाव के तरीके के भी वीडियोज के माध्‍यम से बताने काम किया जाता है।

जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्‍थान के प्राचार्य डॉ. पवन सचान बताते हैं कि डायट के यू ट्यूब चैनल पर काफी सब्‍सक्राइबर हैं, जो डायट के तैयार किए गए वीडियोज को देखते हैं। इसके अलावा एपिसोड रिलीज होने के बाद उसका लिंक भी बच्‍चों को मोबाइल पर भेजा जाता है। वेब सीरीज के माध्‍यम से बच्‍चों से उस विभूति से जुड़े प्रश्‍न भी पूछे जाते हैं। यह वीडियो डायट और परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों के द्वारा तैयार किए जाते हैं। इन वीडियो के जरिए बच्चे बहुत आसानी से सीखते हैं।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *