कोरोना को लेकर PM मोदी की चल रही हाई लेवल मीटिंग खत्म, केंद्र सरकार ने लिए ये बड़े फैसले

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

modi

नई दिल्ली। देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च-स्तरीय (PM Modi High level Meeting on Coronavirus) बैठक समाप्त हो गई है. इस बैठक में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप से संबंधित मुद्दों और कोरोना के वैक्सीनेशन (Corona Vaccination) अभियान की समीक्षा की गई।

हालातों पर चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने अधिकारियों को निर्देश दिए की कोरोना पर काबू पाने के लिए समुदाय की जागरूकता और इसकी भागीदारी सर्वोपरि है और कोविड-19 प्रबंधन (Covid-19) के लिए जन भागदारी और जन आंदोलन जारी रखने की आवश्यकता है. कोरोना के बढ़ते मामलों पर रोक लगाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने अधिकारियों को 5 सूत्रीय प्लान बताया. प्रधानमंत्री मोदी ने उल्लेख किया कि टेस्टिंग, ट्रेसिंग, ट्रीटमेंट, कोविड के नियमों का पालन और वैक्सीनेशन यदि पूरी तरह गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ लागू की जाती है तो यह महामारी के प्रसार को रोकने में प्रभावी होगी।

6 से 14 अप्रैल तक चलाया जाएगा विशेष अभियान

कोरोना से बचाव के लिए 6 से 14 अप्रैल तक देशभर में एक विशेष अभियान चलाया जाएगा. इसमें 100 फीसदी मास्क का इस्तेमाल, व्यक्तिगत स्वच्छता और सार्वजनिक स्थानों / कार्यस्थलों पर स्वच्छता कितनी आवश्यक है इसके बारे में लोगों को जानकारी दी जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समीक्षा बैठक के दौरान कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर केंद्रीय दलों को महाराष्ट्र का दौरा करने को कहा है. प्रधानमंत्री मोदी ने कोविड-19 के कारण बड़ी संख्या में हो रही मौतों के चलते केंद्रीय दलों को पंजाब, छत्तीसगढ़ का दौरा करने के निर्देश दिए।

देश में तेजी से ऊपर जा रहा है कोरोना का ग्राफ

भारत में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 93,249 नए मामले सामने आए जो इस साल एक दिन में आए कोविड-19 के सर्वाधिक मामले हैं. इसके साथ ही देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,24,85,509 हो गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार 19 सितंबर के बाद से कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सामने आए ये सबसे अधिक मामले हैं. 19 सितंबर को कोविड-19 के 93,337 मामले आए थे. आंकड़ों के मुताबिक रविवार को महामारी से 513 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,64,623 हो गई है।



















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *