पंजाब : गैंगस्टर गैवी के पांच साथी गिरफ्तार, हिरोइन और हथियार भी बरामद

Daily Samvad
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

punjab police

चंडीगढ़। गैंगस्टर-कम-नशा तस्कर गैवी के द्वारा किए खुलासे पर कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस ने शनिवार को उसके पांच साथियों की गिरफ्तारी करके उसके सभी मड्यूल का पर्दाफाश करने में सफलता हासिल की है। वांछित गैंगस्टर जैपाल के करीबी सहयोगी गैवी सिंह उर्फ विजय उर्फ ज्ञानी को 26 अप्रैल को झारखंड के सराए किला खरसावा जिले से पंजाब के संगठित अपराध कंट्रोल यूनिट (ओसीसीयू) और एसएएस नगर मोहाली पुलिस द्वारा एक संयुक्त अभियान के दौरान गिरफ्तार कया गया था।

गिरफ्तार किए गए आरोपितों में करनबीर सिंह निवासी गांव अकबरपुरा, हरमनजीत सिंह निवासी ग्राम जोहला, गुरजसप्रीत सिंह निवासी गांव बठल भाई के और रवीन्द्र इकबाल सिंह निवासी हंसलावाला (यह सारे गांव जिला तरनतारन से संबंधित हैं) और सैमूअल उर्फ सेम निवासी फिरोजपुर के तौर पर की गई है। सभी आरोपितों के खिलाफ पंजाब के अलग-अलग जिलों में कई अपराधिक केस दर्ज हैं।

गैवी की गिरफ्तारी से पहले वह दिल्ली फरार होने में सफल हो गया था

पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने खरड़ के अर्बन होमज -2 में स्थित गैवी के किराये के फ्लैट से 1.25 किलो हेरोइन बरामद की है। इसके अलावा उसके अलग-अलग ठिकानों से 3 पिस्तौलों जिनमें से एक .30 कैलिबर चीनी पिस्तौल और दो .32 कैलिबर पिस्तौल और 23 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि तीन वाहन भी बरामद किए गए हैं जो कि नशों की तस्करी के लिए इस्तेमाल किए जाते थे।

डीजीपी ने बताया कि सैमुअल जमशेदपुर में गैवी के साथ रह रहा था। गैवी की गिरफ्तारी से पहले वह दिल्ली फरार होने में सफल हो गया था। सैमुअल पाकिस्तान से लाई हेरोइन के वितरण का काम संभाल रहा था। डीजीपी ने कहा कि जांच के दौरान गैवी ने खुलासा किया कि उसने पिछले ढाई साल के दौरान पाकिस्तान से हथियारों समेत 500 किलो से अधिक हेरोइन की तस्करी की है। इन हथियारों और हेरोइन की सप्लाई पंजाब, दिल्ली और जम्मू -कश्मीर के राज्यों में की जाती थी।

भारत में हथियारों और नशे की तस्करी करते हैं

गैवी ने बताया कि भारत-पाक सीमा पर बहुत से पाकिस्तानी तस्कर भारत में हथियारों और नशे की तस्करी करते हैं। गैवी के द्वारा हवाला रूट या फिर नई दिल्ली स्थित आयात/निर्यात कंपनियों के माद्यम से भारत, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में स्थित व्यक्तियों और संस्थाओं के साथ बड़ी संख्या में वित्तीय लेन-देन भी किया जाता था। इसकी जांच की जा रही है।

डीजीपी दिनकर गुप्ता ने कहा, ‘गैवी ने यह भी कबूला है कि उसने एक ट्रैवल एजेंट से फर्जी विवरणों के साथ जाली भारतीय पासपोर्ट हासिल किया था और वह पुर्तगाल में निवास की योजना बना रहा था।’ डीजीपी ने कहा कि गैवी के बैंक खातों और संपत्ति की पहचान कर ली गई है और यह जानकारी अगली कार्यवाही के लिए संबंधित एजेंसियों के साथ सांझी की जा चुकी है। गैंगस्टर गैवी के अन्य साथियों की भी पहचान की गई है और पंजाब पुलिस ने इस मामले में सभी मुलजिम व्यक्तियों को पकड़ने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।

पंजाब में कर्फ्यू को लेकर कैप्टन ने कही बड़ी बात, देखें Video

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *