डीजल की दामों में बेतहाशा वृद्धि से AIMTC का बड़ा ऐलान, देश भर में होगा चक्का जाम

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली
आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (AIMTC) के प्रधान कुलतारण सिंह अटवाल ने आज देश भर के ट्रकर एवं ट्रांसपोर्टर भाइयों को आह्वान करते हुए कहा कि परिवहन बिरादरी में बढ़ती डीज़ल की कीमतों के प्रति काफी रोष है।

उन्होंने कहा कि डीज़ल की बेतहाशा बढ़ती कीमतों के विरोध में 28 जून को देश भर में काला दिवस मनाने का फैसला सड़क परिवहन बिरादरी ने सर्वसम्मत्ति से लिया। इस संदर्भ में 28 जून 2021 के दिन “ब्लैक डे” को एक सफल आयोजन बनाने के लिए संबंधित जिले और तालुका में तैयारी शुरू हो गई है।

प्रधान कुलतरण सिंह ने कहा है कि सभी परिवहन वाहनों पर काले झंडे लगाए जाएंगे। परिवहन व्यापार बचाओ – “विरोध यात्रा” काले झंडे और काली पट्टी के साथ डीएम / डीसी कार्यालय तक किया जाएगा। जिला कलेक्टर/मजिस्ट्रेट के माध्यम से प्रधान मंत्री, केंद्रीय वित्त मंत्री, केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री और संबंधित राज्य के मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रस्तुत किया जाएगा।

प्रधान कुलतरण सिंह ने कहा कि इसके साथ ही हर जिले में सोशल मीडिया -ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाटसअप पर इसका प्रचार किया जाएगा। जिससे डीजल की बढ़ती कीमतों पर अपना रोष प्रकट कर सकें। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने क्षेत्र में (जहां भी संभव हो) अपने सांसदों (लोक सभा और राज्य सभा), विधायकों से मिलें और उन्हें परिवहन क्षेत्र की जमीनी स्थितियों से अवगत कराएं।

उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट ट्रेड को बचाने के लिए देश भर की सभी यूनियन एकजुट हैं। उन्होंने सभी सदस्यों से यह भी अनुरोध किया है कि चक्काजाम की तैयारी शुरू करें, क्योंकि अगर सरकार डीज़ल की कीमतों में कमी नही करती तो ट्रांसपोर्ट ट्रेड को बचाने के लिए यह कदम भी उठाना पड़ सकता है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *