Twitter ने एक घंटे बंद रखा केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का अकाउंट, मंत्री ने कहा- मनमानी की हद है

Daily Samvad
3 Min Read
RAVI-SHANKAR
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्‍ली। माइक्रोब्‍लॉगिंग साइट ट्विटर ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का अकाउंट करीब एक घंटे तक ‘लॉक’ रखा। इसके पीछे कंपनी ने अमेरिका के डिजिटल मिलेनियम कॉपीराइट एक्ट के उल्लंघन को कारण बताया। घंटेभर बाद दोबारा उसने प्रसाद का ट्विटर अकाउंट ‘अनलॉक’ किया। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री इसे लेकर ट्विटर पर जमकर बरसे उन्‍होंने कहा कि यह मनमानी की हद है। इससे पता चलता है कि क्याें वह नए आईटी नियमाें का पालन नहीं करना चाहती है।

अकाउंट ‘अनलॉक’ होते ही प्रसाद ट्विटर पर जमकर बरसे। उन्‍होंने ट्वीट किया, ‘दोस्तों! आज कुछ बहुत ही अनोखा हुआ। ट्विटर ने लगभग एक घंटे तक मेरे अकाउंट तक मुझे एक्‍सेस देने से इनकार कर दिया। इसके पीछे वजह अमेरिका के डिजिटल मिलेनियम कॉपीराइट एक्ट का उल्लंघन बताई गई। बाद में उसने मुझे खाते तक एक्‍सेस दिया।’

प्रसाद ने कहा, ‘यह स्पष्ट है कि मेरे बयानों ने ट्विटर की मनमानी और मनमानी कार्रवाइयों पर हमला किया। खासतौर से टीवी चैनलों पर मेरे साक्षात्कारों की क्लिप्‍स और उसके शक्तिशाली प्रभाव ने इसके पंख कुतरे हैं।

ट्विटर नए आईटी नियमों का पालन करने से इनकार क्यों कर रही

इसके अलावा अब यह साफ है कि ट्विटर नए आईटी नियमों का पालन करने से इनकार क्यों कर रही है। इसकी वजह यह है कि अगर कंपनी ऐसा करती है, तो वह किसी व्यक्ति के खाते तक पहुंच से मनमाने ढंग से इनकार करने में असमर्थ हो जाएगी जो उसके एजेंडे के अनुरूप नहीं है। प्रसाद ने कहा कि यही नहीं, पिछले कई वर्षों में किसी भी टेलीविजन चैनल या किसी एंकर ने सोशल मीडिया पर साझा किए गए मेरे साक्षात्कारों के इन समाचार क्लिप के संबंध में कॉपीराइट उल्लंघन के बारे में कोई शिकायत नहीं की है।

ट्विटर की कार्रवाई से संकेत मिलता है कि वह स्वतंत्र अभिव्‍यक्ति की पक्षधर नहीं है जिसका वह दावा करती है। अलबत्‍ता उसकी केवल अपना एजेंडा चलाने में रुचि है। इसमें यह धमकी भी है कि अगर आप उसकी खींची गई रेखा को लांघते हैं तो वह आपको अपने मंच से मनमाने ढंग से हटा देगी। प्रसाद बोले कि चाहे कोई भी प्लेटफॉर्म हो, उसे नए आईटी नियमों का पूरी तरह से पालन करना होगा और उस पर कोई समझौता नहीं होगा।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *