Punjab News: लाडोवाल टोल प्लाजा खोलने के आदेशों के बाद किसानों का बड़ा ऐलान

Daily Samvad
2 Min Read
Ladowal-Toll-Plaza
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब (Punjab) का सबसे महंगा लाडोवाल टोल प्लाजा (Ladowal Toll Plaza) पिछले 40 दिनों से बंद है। सभी वाहनों को टैक्स मुफ्त पास कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

नेशनल हाईवे पर स्थित लाडोवाल टोल प्लाजा पर आज भारतीय किसान यूनियन ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि जब तक नेशनल हाईवे अथॉरिटी किसान संगठनों की मांगों को पूरा नहीं करेगी तब तक यह टोल प्लाजा किसी भी कीमत पर चलने नहीं दिया जाएगा।

ladowal-toll-plaza
ladowal-toll-plaza

कोई सुनवाई नहीं की गई

आज टोल प्लाजा पर भारतीय किसान मजदूर यूनियन के प्रधान दिलबाग सिंह गिल, भारतीय किसान यूनियन दोआबा के मालवा जोन प्रधान इंद्रवीर सिंह कादिया ने यह ऐलान करते हुए कहा कि जब तक किसान संगठनों की मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक लाडोवाल टोल प्लाजा बंद रहेगा।

Punjab News
Punjab News

उन्होंने कहा कि पिछले दिनों पंजाब व हरियाणा हाई कोर्ट में नेशनल हाईवे अथॉरिटी द्वारा टोल प्लाजा को खोलने के लिए लगाए गए केस में उनकी कोई भी सुनवाई नहीं की गई।

नई रिट दायर करने के बारे में कहा

उन्होंने कहा कि कोर्ट ने उन्हें अपनी नई रिट दायर करने के बारे में कहा गया है और पंजाब सरकार को आदेश जारी किया गया है कि यह टोल प्लाजा 4 हफ्तों में शुरू करवाया जाए, जिस पर उन्होंने कहा कि आज लोगों की सुनवाई कोर्ट में भी होनी बंद हो गई है।

परंतु किसान यूनियन अपना यह संघर्ष तब तक जारी रखेगा जब तक लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसान संगठनों की मांगों को मान नहीं लिया जाता।

देख लो भ्रष्टाचार की इमारत, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *